{"_id":"683957f526788d2dad0bce06","slug":"monsoon-skin-care-tips-in-hindi-barish-ke-mausam-me-skin-ka-dhyan-kaise-rakhe-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा का ध्यान रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, नहीं होगी कोई कोई परेशानी","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Monsoon Skin Care Tips: मानसून में त्वचा का ध्यान रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, नहीं होगी कोई कोई परेशानी
Fri, 30 May 2025 02:17 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 30 May 2025 02:17 PM IST
सार
Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में हर किसी को अपनी स्किन का ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए। ऐसा न करने पर आपको परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
मानसून में त्वचा का ध्यान रखने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
- फोटो : Adobe stock
Monsoon Skin Care Tips: बारिश का मौसम शुरू हो गया है, जो अपने साथ तमाम तरह की दिक्कतें लेकर आता है। इस मौसम में यदि स्किन का ध्यान सही से न रखा जाए तो कई तरह की परेशनियां जन्म लेने लगती हैं।
चेहरे को दिन में दो बार करें साफ
- फोटो : Adobe stock
चेहरे को दिन में दो बार करें साफ
बारिश के मौसम में स्किन काफी चिपचिपाने लगती है। इसलिए इसे दिन में कम से कम दो बार साफ करें। यदि ज्यादा चिपचिपापन लग रहा है तब तो आप सुबह और शाम के अलावा भी फेसवॉश कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन पर जमा गंदगी भी साफ हो जाएगी। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें।

सही मॉइस्चराइजर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
सही मॉइस्चराइजर है जरूरी
बारिश के मौसम में यदि आप नहीं चाहते कि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई दिक्कत आए तो सही मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल अवश्य करें। ये मॉइस्चराइजर ऐसा होना चाहिए, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करे। ऐसा इसलिए क्योंकि ह्यूमिडिटी के कारण त्वचा पहले से ही ऑयली हो जाती है। ऐसे में ऑयल-फ्री, जेल-बेस्ड या वॉटर-बेस्ड मॉइस्चराइजर लगाएं ताकि स्किन को हाइड्रेशन मिले बिना पोर्स ब्लॉक हुए।

सनस्क्रीन भी जरूरी है
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन भी जरूरी है
लोगों को लगता है कि बारिश के मौसम में तो ज्यादा धूप भी नहीं होती। ऐसे में सनस्क्रीन न भी इस्तेमाल करें तो क्या ही फर्क पड़ता है। जबकि ऐसा नहीं है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल हर मौसम में जरूरी होता है। इस मौसम में भी कम से कम 40 एसपीएफ की सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।

हफ्ते में दो बार करें स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
हफ्ते में दो बार करें स्क्रब
बारिश के मौसम में भी गर्मी में दो बार चेहरे पर स्क्रब करें। स्क्रब करते समय ध्यान रखें ये आपके स्किन टाइप का ही हो। यदि स्किन टाइप का ध्यान रखकर आप स्क्रब नहीं करेंगे तो इससे आपकी त्वचा ही डैमेज होगी।