फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eye Care Tips: वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करने के बड़े नुकसान, हर महिला को पढ़नी चाहिए ये खबर

Fri, 30 May 2025 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 30 May 2025 11:47 AM IST
सार

Side Effect of Using Waterproof Mascara: शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसे मस्कारा इस्तेमाल करना पसंद न हो। यहां हम आपको वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करने के बड़े नुकसान बताएंगे। 

विज्ञापन
side effect of using waterproof mascara in hindi
वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करने के बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

Side Effect of Using Waterproof Mascara : आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं कई प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। इन प्रोडक्ट में काजल, आईलाइनर, आईशैडो और मस्कारा शामिल रहता है। बात करें मस्कारा की तो एक अच्छा मस्कारा आईलैशेज यानी कि पलकों को घना दिखने में मदद करता है।



गर्मी के मौसम में ज्यादातर महिलाएं वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करती हैं, ताकि पसीने से ये बहे नहीं। इसके इस्तेमाल से लुक तो अच्छा दिखने लगता है, पर क्या आप जानती हैं कि वाटरप्रूफ मस्कारा आपकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यहां हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, ताकि आप भी वाटरप्रूफ मस्कारा सोच-समझ के ही इस्तेमाल करें। 

side effect of using waterproof mascara in hindi
पलकों को कर देता है ड्राई - फोटो : Freepik.com

पलकों को कर देता है ड्राई

यदि आप रोजाना वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करती हैं, तो ये पलकों को काफी रूखा कर देगा। इसके बाद पलकें अपने आप ही झड़ने लगती हैं, क्योंकि वाटरप्रूफ मस्कारा में मौजूद केमिकल्स पलकों को काफी ज्यादा ड्राई कर देते हैं, जो काफी खतरनाक है। 

 
side effect of using waterproof mascara in hindi
साफ करने के लिए लगती है मेहनत - फोटो : Adobe stock
साफ करने के लिए लगती है मेहनत

जब भी आप वाटरप्रूफ मस्कारा इस्तेमाल करते हैं तो पलकों पर अच्छी तरह से जम जाता है, जिसे आप सिर्फ धोकर तो साफ नहीं कर सकते। इसके लिए आपको मेकअप रिमूवर की जरूरत पड़ेगी। ज्यादा मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल भी आपकी पलकों को कमजोर बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
side effect of using waterproof mascara in hindi
साफ करने के लिए लगती है मेहनत - फोटो : Adobe stock
कई मस्कारा तो ऐसे होते हैं, जिन्हें हटाने के लिए वाइप्स से रगड़ना पड़ता है, वरना ये हटता नहीं हैं। रगड़ने की वजह से पलके अपने आप में ही कमजोर होने लगती हैं, और झड़ने लगती हैं। 

 
विज्ञापन
side effect of using waterproof mascara in hindi
आंखों में जलन - फोटो : freepik.com
आंखों में जलन

वाटरप्रूफ मस्कारा में पाए जाने वाले तत्व आंखों को भी ड्राई करते हैं, जिस कारण आंखों में धीरे-धीरे जलन होने लगती है। खासतौर पर अगर आंखें संवेदनशील हैं तब तो आंखों में एलर्जी की संभावना और बढ़ जाती है। इसलिए यदि आपको वाटरप्रूफ मस्कारा लगाने से कोई दिक्कत हो रही है तो तत्काल ही डॉक्टर को दिखाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed