फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Milk Benefits For Skin: महंगे फेशियल के पैसे बचवा सकता है कच्चा दूध, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल

Tue, 04 Feb 2025 03:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Feb 2025 03:54 PM IST
सार

दूध में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में हमारे बताए गए तरीकों से इसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Milk Benefits For Skin in hindi chehre par kachcha doodh kaise lagayein
महंगे फेशियल से पैसे बचवा सकता है कच्चा दूध - फोटो : Adobe stock

Milk Benefits For Skin: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि चेहरे पर दूध सा निखार आ जाए तो क्या ही बात है। पर, दूध सा निखार पाने के लिए लोगों को महंगे-महंगे ट्रीटमेंट कराने पड़ते हैं। इन ट्रीटमेंट्स के लिए कई बार हजारों रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। पर, यदि आप उन महिलाओं में से हैं, जिन्हें स्किन केयर पर ज्यादा पैसे खर्च करना नहीं पसंद तो आप घर पर ही दूध से इस्तेमाल से दमकती त्वचा पा सकती हैं।



यहां हम आपको कई तरह से चेहरे पर दूध इस्तेमाल करना बताने जा रहे हैं, ताकि आपको चमकते चेहरे के लिए हजारों रुपये खर्च न करने पड़ें। चेहरे पर दूध इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना चाहिए, ताकि किसी तरह की एलर्जी की संभावना न रहे। इन सावधानियों के बारे में भी हम आपको बताने जा रहे हैं। 

Milk Benefits For Skin in hindi chehre par kachcha doodh kaise lagayein
क्लींजर के रूप में - फोटो : Adobe stock

क्लींजर के रूप में

कच्चे दूध को सबसे ज्यादा क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए रुई में कच्चा दूध लें और उसे हल्के हाथ से पूरे चेहरे पर लगाएं। कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट के बाद सादा पानी से अपना चेहरा धो लें। इससे चेहरा खिल उठता है। 

Milk Benefits For Skin in hindi chehre par kachcha doodh kaise lagayein
टैनिंग ऐसे हटाएं - फोटो : Adobe stock

टैनिंग ऐसे हटाएं

यदि आपके चेहरे पर काफी ज्यादा टैनिंग हो गई है तो भी आप कच्चे दूध के इस्तेमाल से टैनिंग हटा सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच बेसन या चंदन पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद धो लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Milk Benefits For Skin in hindi chehre par kachcha doodh kaise lagayein
ऐसे मिलेगी ग्लोइंग स्किन - फोटो : Adobe stock

ऐसे मिलेगी ग्लोइंग स्किन

यदि आप दमकता चेहरा पाना चाहते हैं तो उसके लिए भी कच्चे दूध का इस्तेमाल चेहरे पर करें। इसके लिए 1 चम्मच कच्चे दूध में शहद और हल्दी मिलाकर लगाएं। 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।  

विज्ञापन
Milk Benefits For Skin in hindi chehre par kachcha doodh kaise lagayein
ड्राई स्किन के लिए - फोटो : Adobe stock

ड्राई स्किन के लिए 

सर्दियों के मौसम में त्वचा काफी रूखी हो जाती है। ऐसे में रूखी त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए कच्चे दूध में 2-3 बूंदें नारियल तेल या बादाम तेल मिलाएं।  इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट बाद साफ कर लें। नियमित रूप से इस्तेमाल करने से त्वचा नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बनेगी, और आपको महंगे फेशियल पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed