फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: बालों को खुला रखकर सोने की है आदत तो इसे बदल लें, वरना होंगी कई दिक्कतों से परेशान

Tue, 04 Feb 2025 02:03 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Feb 2025 02:03 PM IST
सार

यदि आप भी आराम देखते हुए अपने बालों को रात में खुला रखकर सोती हैं, तो इसके नुकसान जान लें। ये आदत आपको कई परेशानियों में धकेल सकती है। 

विज्ञापन
Hair Care Tips side effects of open hair at night  rat me baal khol ke soyein ya baandh ke
बालों को खुला रखकर सोने की है आदत तो इसे बदल लें - फोटो : Freepik

Hair Care Tips: जिन महिलाओं-लड़कियों के लंबे बाल होते हैं, वो अक्सर अपने बालों को खुला रखकर सोती हैं। खासतौर पर जब रात का समय होता है तो लंबे बालों में चोटी बनाकर सोने से उन्हें उलझन होती है। इसी के चलते महिलाएं बालों को खोलकर सोती हैं। जबकि ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। रात में खुले बालों के साथ सोने की आदत आपके बालों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, जिससे बालों में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।



कई बार तो ये परेशानियां इस कदर बढ़ जाती हैं, कि काफी तगड़ा हेयर फॉल तक होने लगता है। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए निम्नलिखित सुझावों पर ध्यान दें। इन आदतों को अपनाकर, आप बालों के झड़ने और टूटने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती हैं। 

Hair Care Tips side effects of open hair at night  rat me baal khol ke soyein ya baandh ke
पहले जान लें बाल खोलकर सोने के नुकसान - फोटो : freepik

पहले जान लें बाल खोलकर सोने के नुकसान

यदि आप बाल खोलकर सोते हैं, तो इसमें नमी की कमी आती है। इसके साथ-साथ खुले बालों की वजह से बालों का रूखापन बढ़ता है, जिस वजह से भारी मात्रा में हेयर फॉल होता है। इसकी वजह से बाल बेजान भी दिखने लगते हैं, क्योंकि बालों की नमी तकिया ले लेता है। यदि आप इस हेयर फॉल से बचना चाहती हैं तो कभी भी बाल खोलकर न सोएं। 

Hair Care Tips side effects of open hair at night  rat me baal khol ke soyein ya baandh ke
हल्का बांधे - फोटो : istock

हल्का बांधे

सोते समय बालों को हल्के से बांधकर रखें, जैसे ढीली चोटी या पोनीटेल। इससे बालों के उलझने और टूटने की संभावना कम हो जाती है। चाहें तो बालों में सिल्क या साटन का स्कार्फ बांध सकती हैं, इससे भी बाल हल्का बंधे रहते हैं और टूटने से बचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips side effects of open hair at night  rat me baal khol ke soyein ya baandh ke
टाइट हेयरबैंड से बचें - फोटो : Adobe stock

टाइट हेयरबैंड से बचें

यदि आप बाल बांध के सो रही हैं तो ध्यान रखें कि हेयर बैंड ज्यादा टाइट नहीं होना चाहिए। कसकर बांधे गए हेयरबैंड बालों की जड़ों पर खिंचाव डालते हैं, जिससे बाल कमजोर होकर गिर सकते हैं। हेयर बैंड की जगह आप स्क्रंची का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि ये सिल्क फैब्रिक में बनी होती है। 

विज्ञापन
Hair Care Tips side effects of open hair at night  rat me baal khol ke soyein ya baandh ke
सोने से पहले कंघी अवश्य करें - फोटो : Adobe stock

सोने से पहले कंघी अवश्य करें

उलझे हुए बाल लेकर यदि आप सोएंगी, तो इससे भी बालों के टूटने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बालों में सोने से पहले कंघी जरूर करें, ताकि ये सुलझे रहें और इनके टूटने की संभावना कम हो जाए। इन आदतों को अपनाकर, आप बालों के झड़ने और टूटने की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकती हैं। 

 डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed