फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sandalwood for Skin: चंदन स्किन के लिए कितना फायदेमंद है? जानें लाभ, नुकसान और सही उपयोग

Wed, 09 Jul 2025 12:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 09 Jul 2025 12:23 PM IST
सार

Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin: अगर गर्मी के मौसम में आप भी स्किन पर चंदन का इस्तेमाल करते हैं तो पहले इसके फायदे और नुकसान जान लें।

विज्ञापन
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin chandan istemal karne ke fayde aur nuksan
स्किन पर चंदन इस्तेमाल करने के फायदे और नुकसान - फोटो : Adobe stock
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin: गर्मी के मौसम में स्किन पर तमाम तरह की दिक्कतें होती हैं, जिसकी वजह से चेहरा काफी डल लगने लगता है। कई बार तो चेहरा इतना खराब लगने लगता है कि लोगों को लगता है कि उनकी स्किन पर कोई दिक्कत हो गई है। ऐसे में वो इन दिक्कतों को दूर करने के लिए कभी डॉक्टर की सलाह लेते हैं तो कभी महंगे महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं।


पर क्या आप जानते हैं कि घर में रखी एक छोटी सी चीज के इस्तेमाल से भी आप अपने चेहरे को चमका सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं चंदन की। चंदन का इस्तेमाल पूजा पाठ से लेकर स्किन केयर में भी किया जाता है। इसके इस्तेमाल के समय यदि सावधानी न बढ़ती जाए तो इसके कई नुकसान भी है।

इस लेख में हम आपको चंदन के फायदे के साथ-साथ उसके नुकसान भी बताएंगे, ताकि आपके चेहरे पर किसी भी तरीके की कोई दिक्कत ना आने पाए और आपका चेहरा हमेशा चमकता रहे
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin chandan istemal karne ke fayde aur nuksan
त्वचा को ठंडक राहत देता है - फोटो : Adobe stock
ये हैं फायदे

1. त्वचा को ठंडक देता है


चंदन में नैचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो गर्मियों में या सनबर्न की स्थिति में स्किन को ठंडक देती हैं। इससे स्किन की जलन, रैशेज और रेडनेस में तुरंत आराम मिलता है। इसका इस्तेमाल गुलाब जल या खीरे के रस के साथ मिलाकर किया जा सकता है। 

 
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin chandan istemal karne ke fayde aur nuksan
मुंहासों और पिंपल्स को कम करता है - फोटो : Adobe stock
2. मुंहासों और पिंपल्स को कम करता है

चंदन एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। ये बैक्टीरिया को मारता है और स्किन को साफ़ करता है, जिससे मुंहासे कम होते हैं और स्किन इंफेक्शन से बचती है। इसका इस्तेमाल हल्दी और गुलाब जल के साथ किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin chandan istemal karne ke fayde aur nuksan
दाग-धब्बे और टैनिंग हटाता है - फोटो : Adobe stock
3. दाग-धब्बे और टैनिंग हटाता है

चंदन का नियमित उपयोग स्किन को क्लियर करता है। यह दाग-धब्बों को हल्का करने, स्किन टोन को निखारने और टैन हटाने में कारगर है। इसका इस्तेमाल दूध और शहद मिलाकर किया जा सकता है। 

 
विज्ञापन
Benefits and Side Effects of Using Sandalwood for Skin chandan istemal karne ke fayde aur nuksan
एंटी-एजिंग गुण - फोटो : Adobe stock
4. एंटी-एजिंग गुण

चंदन फाइन लाइन्स, झुर्रियों और उम्र के लक्षणों को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। ये स्किन को टाइट और यंग बनाए रखता है। इसका इस्तेमाल बादाम का तेल मिलाकर किया जा सकता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed