फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब घर पर बनाएं नैचुरल आईलाइनर और मस्कारा, बाजार से खरीदने की नहीं करेंगे भूल

Sat, 20 Oct 2018 07:12 PM IST
फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Oct 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
make your own natural mascara and eyeliner
eye makeup
मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है और खासकर आई मेकअप, क्योंकि सिर्फ इसे करके चेहरे पर सुंदरता लाई जा सकती है। कुछ लड़किया रोजाना घर से निकलते वक्त भले ही मेकअप नहीं करतीं, लेकिन आई मेकअप करना नहीं भूलतीं। मगर शायद वह इस बात से अंजान हैं कि आई मेकअप के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रॉडक्ट्स उनकी आंखों को खराब भी कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कैसे आप घर पर ही हर्बल और नैचुरल आइलाइनर और मस्कारा बना सकते हैं।
make your own natural mascara and eyeliner
coconut oil
आईलाइनर बनाने की सामग्री
नारियल तेल- 3 टेबलस्पून
शिआ बटर
चारकोल- ½ टीस्पून
make your own natural mascara and eyeliner
eyeliner - फोटो : eyeliner
आईलाइनर बनाने के लिए सबसे पहले नारियल तेल, शिआ बटर और चारकोल को अच्छी तरह मिला लें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो आपका आईलाइनर बनकर तैयार है। अब आइलाइन ब्रश से इसे लगाएं। अगर आपको लाइनर की ब्राउन शेड चाहिए तो उसके लिए आप इसमें कोको पाउडर मिला सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
make your own natural mascara and eyeliner
mascara
मस्कारा की सामग्री
नारियल का तेल- 2 टीस्पून
बीज्वैक्स- 1 टीस्पून (कद्दूकस किया हुआ)
एलोवेरा जेल- 4 टीस्पून
कोको पाउडर
कैप्स्यूल्स ऐक्टिवेटेड चारकोल- 1-2
विज्ञापन
make your own natural mascara and eyeliner
mascara
मस्कारा बनाने के लिए एक बाउल में 2 टीस्पून नारियल का तेल, 4 टीस्पून एलोवेरा जेल और 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ बीज्वैक्स हल्की आंच पर पिघला लें। अब इसमें कोको पाउडर या 1-2 कैप्स्यूल्स ऐक्टिवेटेड चारकोल को मिला कर कुछ देर पकाएं।

अब इस मिश्रण को स्टिक बैग की मदद से मस्कारा ट्यूब में डाले लें। आपका मस्कारा तैयार है। ध्यान रखें जब भी मस्कारा लगाएं तो उसे लगाकर तुरंत बंद कर दें, क्योंकि घर में बनाया मस्कारा सूख सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed