{"_id":"5bc6d962bdec22696b23886e","slug":"tips-to-spot-difference-between-firsct-copy-fake-and-original-products","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रांडेड कपड़े समझकर आप भी तो नहीं ठगे जाते, इन 10 तरीकों से करें असली की पहचान","category":{"title":"Fashion tips","title_hn":"फैशन टिप्स","slug":"fashion-tips"}}
ब्रांडेड कपड़े समझकर आप भी तो नहीं ठगे जाते, इन 10 तरीकों से करें असली की पहचान
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 20 Oct 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
branded clothes
फैशन के इस दौर में युवाओं में ब्रांडेड कपड़े खरीदने की होड़ सी लगी है। हर कोई अपने कपड़े, जूतों को लेकर ब्रांड कॉन्शियस है, लेकिन कितनी बार ऐसा होता है कि जिन्हें हम ब्रांडेड समझकर खरीदते हैं वह असल में उसकी कॉपी होता है। ब्रांड के नाम पर हम ठगे जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो अब परेशान न हो। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जिन्हे आप शॉपिंग करते हुए ध्यान देंगे तो धोखा खाने की संभावना कम होगी। आईए जानते हैं ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करने के टिप्स...
Trending Videos
branded clothes
स्टिचिंग
ब्रांडेड कपड़ों की आप उसकी स्टिचिंग पर ध्यान देकर पहचान कर सकते हैं। ब्रांडेड कपड़ों की स्टिचिंग सीधी, नीट और एक जैसी होनी चाहिए। स्टिचिंग में इस्तेमाल धागा भी एक जैसे होना चाहिए। तस्वीर में दिखाए बटन को देखें। बटन के नीचे दिए पेंच में अगर ब्रांड का नाम लिखा है, मतलब वह नार्मल पेंच नहीं है। तो इसका मतलब है कि यह ऑरिजनल है।

जिप
ब्रांडेड कपड़ों की जिप बहुत स्मूथ और अच्छी क्वालिटी की होती है। फेक कपड़ों की जिप से पहचान करना बहुत ही आसान है। उसे तेजी से खोले और बंद करें। ऐसा करने से आपको अंदाजा हो जाएगा। एक और बात ध्यान दें, ज्यादातर ब्रांडेड कपड़ों की जिप पर ब्रांड का नाम लिखा होता है।

brand
बटन
ब्रांडेड कपड़ों के बटन पर ब्रांड का नाम लिखा होता है वहीं कॉपी कपड़ों पर सिंपल बटन होता है। अगली बार शॉपिंग करते हुए बटन पर भी गौर करना।

लोगो
कई बार लोगो देखकर ब्रांडेड कपड़ों की पहचान करना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन आप अपने मोबाइल पर उस ब्रांड का लोगो खोल उसे प्रोडक्ट के लोगो से मिला सकते हैं। लोगो का फॉन्ट स्टाइस से पहचान कर सकते हैं कि यह नकली तो नहीं है न।