फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lipstick For Kids: बच्चियों के होंठों पर लिपस्टिक लगाना कितना सही ? जानें क्या हैं इसके नुकसान और सही विकल्प

Wed, 30 Jul 2025 11:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls: अगर आपके घर में भी कोई बच्ची है, जिसे लिपस्टिक लगाना पसंद है, तो ये लेख आपके लिए पढ़ना बेहद जरूरी है। 

विज्ञापन
Lipstick For Kids Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls Know Details in Hindi
छोटी बच्चियों के होंठों पर लिपस्टिक लगाना कितना सही ? - फोटो : Adobe stock

Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जिसके इस्तेमाल से आपका लुक एकदम से बदल जाता है। ऐसे में हर महिला के बाद लिपस्टिक का शानदार कलेक्शन होता है। पर, कई बार बड़ों की देखा-देखी घर की बच्चियां भी लिपस्टिक लगाने लगती है। उन्हें लिपस्टिक लगाना पसंद आने लगता है।



पर, क्या आप जानते हैं कि बच्चियों के लिए लिपस्टिक लगाना बेहद नुकसानदायक हो सकता है। इससे उनके मानसिक विकास पर भी काफी असर पड़ता है। कई बच्चियों के मन में शुरुआत से ये बात आ जाती है कि जब वो लिपस्टिक लगाएंगी, तभी अच्छी लगेंगी। यहां इस लेख में हम आपको बताएंगे कि बच्चियों के लिए लिपस्टिक का इस्तेमाल कितना नुकसानदायक है और इसके सही विकल्प क्या हैं ?

Lipstick For Kids Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls Know Details in Hindi
बच्चों को लिपस्टिक क्यों नहीं लगानी चाहिए ? - फोटो : Adobe stock
बच्चों को लिपस्टिक क्यों नहीं लगानी चाहिए ?

सबसे पहले ये जान लेते हैं कि आखिर छोटी बच्चियों को लिपस्टिक क्यों नहीं देनी चाहिए। दरअसल, व्यस्कों की तुलना में बच्चों की त्वचा व होंठ बहुत अधिक नाजुक और संवेदनशील होती है। लिपस्टिक चाहे आप कितने भी अच्छी ब्रांड की ले लें, उसमें तमाम केमिकल्स पाए ही जाते हैं। इन केमिकल्स में पराबेन, सल्फेट सबसे आम है। इसके अलावा रंग, और सुगंध के लिए इस्तेमाल किए गए केमिकल भी बच्चियों के होंठों की त्वचा को डैमेज कर सकते हैं। आइए आपको इसके नुकसान बनाते हैं। 

 
Lipstick For Kids Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls Know Details in Hindi
सूखने लगेंगे होंठ - फोटो : Adobe stock
1. सूखने लगेंगे होंठ

यदि छोटी बच्चियां ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो उससे उनके होंठ धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। कई बार तो ये दिक्कत इतनी बढ़ जाती है, कि इस कारण होंठ फटने भी लगते हैं, और जख्म हो जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lipstick For Kids Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls Know Details in Hindi
शरीर को हो सकता है नुकसान - फोटो : Adobe stock
2. शरीर को हो सकता है नुकसान

कई सस्ती लिपस्टिक में भारी धातुएं जैसे लेड, कैडमियम हो सकती हैं, जो बच्चों के लिए विशेष रूप से हानिकारक हैं। ये रसायन शरीर में जाकर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए जितना हो सकें, इससे बचें।

 
विज्ञापन
Lipstick For Kids Is It Safe to Apply Lipstick on Little Girls Know Details in Hindi
त्वचा संक्रमण का खतरा - फोटो : Adobe stock
3. त्वचा संक्रमण का खतरा

कई तरह की लिपस्टिकों में जो केमिकल मौजूद होते हैं, वो होंठों पर बैक्टीरिया संक्रमण का कारण बनते हैं। ये दिक्कत तब सबसे ज्यादा होती है, जब आपके घर की बच्ची किसी और के द्वारा इस्तेमाल की हुईं लिपस्टिक का इस्तेमाल करती है। इसलिए ऐसा करने से उसे हमेशा रोकें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed