Beauty Tips: गर्मियों की शुरुआत होते ही हम सभी के शरीर में कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। चाहे पसीने की वजह से होने वाली स्किन से जुड़ी समस्याएं हों या फिर बालों में खुजली की समस्या। गर्मियों में अपने शरीर का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। हम हर बात का ध्यान रख लेते हैं पर, नाखूनों की सफाई के बारे में तो सोचते ही नहीं। कई लोग नाखून खराब होने के डर से मैनीक्योर और पेडीक्योर कराते रहते हैं, ताकि नाखून साफ सुथरे रहें। पर, बहुत से लोग पैसे की कमी की वजह से पार्लर नहीं जा पाते।
{"_id":"64489ed77b40907de90f85e7","slug":"know-right-way-to-take-care-of-your-nails-in-summer-season-beauty-tips-in-hindi-2023-04-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beauty Tips: गर्मियों में नाखूनों की देखभाल है बेहद जरूरी, जानें इनकी सफाई का सही तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Beauty Tips: गर्मियों में नाखूनों की देखभाल है बेहद जरूरी, जानें इनकी सफाई का सही तरीका
Wed, 26 Apr 2023 09:19 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:19 AM IST
सार
आज हम आपको घर पर ही नाखून की सही से सफाई करना बताएंगे। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की भी नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
nail
- फोटो : istock
Nails
- फोटो : अमर उजाला
नाखूनों को पानी से करें साफ
गर्मियों के इस मौसम में अपने नाखूनों को पानी से साफ करना चाहिए। आप जितनी बार भी बाहर से आएं, पानी लेकर नाखूनों को अच्छे से साफ करें ताकि उसमें जमा गंदगी निकल जाए।
गर्मियों के इस मौसम में अपने नाखूनों को पानी से साफ करना चाहिए। आप जितनी बार भी बाहर से आएं, पानी लेकर नाखूनों को अच्छे से साफ करें ताकि उसमें जमा गंदगी निकल जाए।
Nail
- फोटो : istock
नाखूनों को करें मॉइस्चराइज
स्किन के साथ-साथ नाखूनों को भी मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे आपके नाखून हाइड्रेटेड भी रहेंगे। इसके साथ ही मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से आपके नाखून हेल्दी बने रहेंगे।
स्किन के साथ-साथ नाखूनों को भी मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे आपके नाखून हाइड्रेटेड भी रहेंगे। इसके साथ ही मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से आपके नाखून हेल्दी बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
cooking oil
क्यूटिकल्स पर लगाएं तेल
नाखूनों के क्यूटिकल्स पर गर्मियों में तेल लगाना काफी फायदेमंद होता है। आप किसी भी तरह का कुकिंग ऑयल लगा सकते हैं। इससे नाखूनों की चमक भी बढ़ेगी और साथ में वो हेल्दी रहेंगे।
विज्ञापन
Pool
- फोटो : Pixabay
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अगर आप तेज धूप में घर से बाहर जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि आपने दस्ताने पहने हों। ताकि धूप सीधा आपके नाखूनों पर ना पड़े।
- अगर आप पूल पार्टी का प्लान बना रही हैं तो नाखूनों पर टॉप कोट लगाने की जरूरत होती है, ताकि आप अपने नाखूनों को डैमेज होने से बचा सकें।