फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में दुल्हन अपना रहीं अनुष्का जैसा लुक, कम मेकअप और हैवी ज्वैलरी

Fri, 15 Dec 2017 09:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 15 Dec 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
Know how Anushka Sharma wedding make-up sets the beauty trend for 2018
bride
इस साल हुई शादियों में से विराट-अनुष्का की शादी खूबसूरती और सादगी के लिहाज से कई मायनों में खास रही। शादी में किए गए अनुष्का के मेकअप की बात करें तो ये आने वाले साल 2018 का मेकअप ट्रेंड बनने वाला है। ये इतना सिंपल है कि कोई भी इसे घर बैठे कर सकता है। जानिए क्यों...


पढ़ें- हमेशा के लिए गायब हो जाएगा डैंड्रफ, आंवले का ये नुस्‍खा इस तरह करें इस्तेमाल
Know how Anushka Sharma wedding make-up sets the beauty trend for 2018
अनुष्का शर्मा ने इस खास दिन मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया हुआ गुलाबी रंग लहंगा पहना हुआ था। लहंगे को विंटेज लुक देने के लिए सोने और चांदी के धागों के साथ पर्ल और मनके का प्रयोग किया गया। उन्होंने लंहगे के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी कैरी की हुई है।

बात अगर मेकअप की करें तो अनुष्का ने हैवी मेकअप को अवॉइड करते हुए सिंपल मेकअप को चुना। अनुष्का की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले उनके मेकअप आर्टिस्ट का नाम पुनीत बी सैनी है। पुनीत ने अनुष्का की पलकों पर हल्के गुलाबी आई शैडो के साथ गुलाबी ब्लश और होंठों के लिए न्यूड गुलाबी लिप कलर का इस्तेमाल किया है। 
Know how Anushka Sharma wedding make-up sets the beauty trend for 2018
Anushka Sharma
बात अगर अनुष्का के हेयर स्टाइल की करें तो उनके हेयर स्टाइलिस्ट गैब्रिएल जॉर्जियो ने उनके बालों को एक खूबसूरत गुलदस्ते का लुक दिया। अनुष्का के हेयर स्टाइलिस्ट ने उनके हेयर बन्स को मरोड़ते हुए उसे गुलाबी और सफेद टस्कन हाइड्रेंजस फूलों के साथ सजाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Anushka Sharma wedding make-up sets the beauty trend for 2018
Anushka Sharma
अनुष्का ने अपनी सगाई के लिए डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन कि हुई बरगंडी कलर की वेलवेट की साड़ी पहनी हुई थी। इस साड़ी के साथ अनुष्का ने हैवी मेकअप अवॉयड करते हुए लाइट मेकअप को ही चुना।

सगाई की इस साड़ी के साथ अनुष्का ने अपनी आंखों पर ब्लैक कोल का इस्तेमाल करते हुए उसमें भूरे रंग के आई शैडो को  लगाया है। इसके अलावा दूल्हन के गालों पर ब्रोंज लुक के साथ न्यूड लिप कलर लगाया है। इस साड़ी के साथ अनुष्का ने बालों पर मिडल पार्टिंग की है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed