फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे के लिए वरदान है लौकी, खाना नहीं पसंद तो इन तरीकों से करें इस्तेमाल

Wed, 23 Apr 2025 12:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 23 Apr 2025 12:53 PM IST
सार

लौकी में पाए जाने वाले तत्व चेहरे से संबंधित कई परेशानियों को दूर करते हैं। यदि आपको इसका सेवन नहीं पसंद तो आप अन्य तरीकों से भी इसे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। 

विज्ञापन
how to use bottle gourd in skin care in hindi chehre par lauki kaise lagayein
चेहरे के लिए वरदान है लौकी - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: लौकी, ये एक ऐसी सब्जी है जिसका नाम सुनते ही बड़ों से लेकर बच्चों तक का मुंह बन जाता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे लौकी का सेवन पसंद हो। लेकिन इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए विटामिन-सी विटामिन-ई आयरन पोटैशियम जिंक और कई अन्य विटामिन्स सेहत के साथ-साथ त्वचा संबंधी कई परेशानियों को दूर करते हैं, इसलिए डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं।


लौकी के सेवन से त्वचा संबंधी कई दिक्कतें दूर होती हैं, लेकिन बात ही है कि ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद नहीं करते। यदि आपको भी लौकी खाना नहीं पसंद है तो आप अन्य तरीकों से भी स्किन केयर में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको स्किन केयर में लौकी इस्तेमाल करने के कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं, ताकि आप भी लौकी की मदद से अपना चेहरा चमका सकें। 
how to use bottle gourd in skin care in hindi chehre par lauki kaise lagayein
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : Adobe stock

बना सकते हैं फेस मास्क

सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन आप लौकी की मदद से फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको लौकी के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों की जरूरत पड़ेगी।

how to use bottle gourd in skin care in hindi chehre par lauki kaise lagayein
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : इंस्टाग्राम
जैसे कि आप लौकी में शहद और हल्दी मिक्स करके उसका फेस मास्क तैयार कर सकते हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले लौकी को ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद इसमें थोड़ा सा शहद और हल्दी मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to use bottle gourd in skin care in hindi chehre par lauki kaise lagayein
बना सकते हैं फेस मास्क - फोटो : Adobe stock
अब पहले अपने चेहरे को साफ करें और फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। लौकी की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके इस्तेमाल से चेहरे की गर्मी दूर होगी। 

 
विज्ञापन
how to use bottle gourd in skin care in hindi chehre par lauki kaise lagayein
टोनर भी बना सकते हैं - फोटो : Adobe stock
टोनर भी बना सकते हैं

गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। ऐसे में टोनर का इस्तेमाल अवश्य करें। इसके लिए आप लौकी से भी ऐसा टोनर तैयार कर सकते हैं, जो आपकी त्वचा को न सिर्फ हाइड्रेट रखेगा, बल्कि इसकी वजह से आपका चेहरा चमक उठेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed