फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: गर्मियों में ही नहीं, बारिश में भी त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है सनस्क्रीन

Sun, 22 Aug 2021 08:14 PM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Aug 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
how to take care of skin in rainy season, uses of sunscreen
त्वचा का रखें ख्याल (सांकेतिक)
त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाना केवल गर्मी के दिनों में ही जरूरी नहीं होता। एक्सपर्ट की मानें तो सनस्क्रीन हर मौसम में जरूरी है। बारिश के मौसम में भी इसकी सुरक्षा परत आपको कई समस्याओं से बचा सकती है। अगर आप उन लोगों में से हैं जो यह सोचते हैं कि सनस्क्रीन का प्रोटेक्शन सिर्फ गर्मी के दिनों के लिए जरूरी है, उनको एक बार फिर से सोचने की जरूरत है। बारिश के दिनों में जब काले बादल छा रहे हों, घर से बाहर निकलते हुए सनस्क्रीन की सुरक्षा परत आपकी त्वचा की रक्षा करती है, क्योंकि बादलों का गद्देदार तकिया भी सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणों को आप तक पहुंचने से रोक नहीं पाता। 
how to take care of skin in rainy season, uses of sunscreen
हर मौसम में त्वचा को रखें सुरक्षित (सांकेतिक) - फोटो : iStock
हो सकती है परेशानी
विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दिनों में भले ही आपको हवाओं में ठंडापन महसूस हो और सूरज की चुभन न हो फिर भी त्वचा को सुरक्षा देना जरूरी है। बारिश के दौरान भी हानिकारक यूवीए और यूवीबी किरणें आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं और लम्बे समय में त्वचा कैंसर की आशंका भी पैदा कर सकती हैं। यहां तक कि अल्ट्रावायलेट किरणें पानी को भी भेद कर त्वचा तक पहुंच सकती हैं। 
how to take care of skin in rainy season, uses of sunscreen
सनस्क्रीन लगाने से त्वचा रहती है सुरक्षित - फोटो : social media
त्वचा को दीजिए सनस्क्रीन से सुरक्षा
अभी कोरोना महामारी के कारण अगर आप घर से बाहर कम निकल रहे हैं, तो अलग बात है। वरना सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच अगर घर से बाहर निकलना पड़े तो सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें। चाहे आपने पूरी बाहों के कपड़े पहनें हों और चेहरे को ढंका हो फिर भी सनस्क्रीन की एक लेयर त्वचा पर जरूर लगाएं। अगर आपको लम्बे समय तक बाहर रहना पड़े तो दिन में कम से कम दो से ढाई घन्टे के अंतराल से दो-तीन बार सनस्क्रीन लगाएं। घर से निकलने के करीब 30 मिनिट्स पहले सनस्क्रीन लगा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to take care of skin in rainy season, uses of sunscreen
त्वचा को बनाए रखें स्वस्थ (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay
ये भी हैं विकल्प
लोशन चुनें या क्रीम सनस्क्रीन का कोई भी प्रकार आपको सुरक्षा दे सकता है। आजकल बाजार में ऑइल बेस्ड, वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन के अलावा वाटरप्रूफ सनस्क्रीन भी उपलब्ध हैं। उनका भी इस्तेमाल किया जा सकता है। खासकर पार्टीज़ या गेट टूगेदर के लिए वॉटरप्रूफ या स्वेटप्रूफ सनस्क्रीन बहुत अच्छा विकल्प हो सकते हैं। सनस्क्रीन का एसपीएफ अच्छा हो मतलब कम से कम 20-30 एसपीएफ ताकि आपको अधिक से अधिक सुरक्षा मिल सके। कोशिश करें कि अपनी स्किन टाइप के हिसाब से किसी अच्छे ब्रांड का सनस्क्रीन चुनें। यदि आपको किसी तरह की एलर्जी या स्किन सम्बन्धी कोई समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से सनस्क्रीन चुनें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed