How To Remove Pimple: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जब कहीं जाना हो तो चेहरे पर मुंहासे आ जाते हैं। ये समस्या तैलीय त्वचा, हार्मोनल बदलाव, गलत खान-पान या त्वचा की सफाई की कमी के कारण होती है। इसकी वजह से चेहरे की खूबसूरती पर भी दाग लग जाता है।
वैसे तो बाजारों में मुंहासों को इंस्टेंट ठीक करने के लिए तमाम चीजें मिलती हैं, लेकिन आज भी बहुत से लोगों को घरेलू नुस्खों पर ज्यादा भरोसा होता है। ऐसे में मुंहासों को ठीक करने के लिए घरेलू उपाय और सही देखभाल बहुत प्रभावी हो सकते हैं।
यही वजह है कि आज हम यहां आपको मुंहासे दूर करने के कुछ आसान नुस्खे बताने जा रहे हैं ताकि आप बिना पैसे खर्च किए मुंहासों को कम कर सकें। इन चीजों के इस्तेमाल के लिए एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें।
नीम
यदि आपके घर के आस-पास नीम का पेड़ हैं तो नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बनाएं और इसे मुंहासों पर लगाएं। नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। इससे चेहरे की कई अन्य परेशानियां भी दूर होती हैं।
3 of 6
एलोवेरा जेल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
एलोवेरा का पौधा लगभग हर घर में रहता ही है। ऐसे मे हर रोज ताजे एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगाएं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, सूजन कम करता है, और त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। त्वचा को जब ठंडक मिलती है तो मुंहासों में कमी आ जाती है।
4 of 6
शहद और दालचीनी का पैक
- फोटो : Adobe stock
शहद और दालचीनी का पैक
इस पैक के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। इससे मुंहासों के बैक्टीरिया मारने में मदद मिलती है।
5 of 6
टमाटर का रस
- फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस
टमाटर तो आजकल काफी सस्ते भी हैंं। ऐसे में आप टमाटर का रस चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। ये त्वचा के तेल को नियंत्रित करता है और मुंहासों को कम करता है।