फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Night Care Routine In Winter: सर्दियों में रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, सुबह-सवेरे दमकेगी त्वचा

Fri, 22 Nov 2024 05:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 22 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

सर्दियों में त्वचा को ठंड और रूखेपन से बचाने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। रात में सही चीजें चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम, चमकदार और स्वस्थ बनी रहती है।

विज्ञापन
winter skin care simple night care routine for winter in hindi
सर्दियों में रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें - फोटो : Adobe stock

Night Care Routine In Winter: सर्दियों का मौसम अपने साथ कई सारी परेशानियां लेकर आता है। इन परेशानियों में त्वचा का डल होना सबसे आम बात है। त्वचा के डल होने की समस्या से लगभग हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। ऐसे में लोग इस मौसम में अपनी त्वचा का खास ध्यान रखते हैं।



यदि आप भी सर्दियों के मौसम में त्वचा के डल होने से तंग आ चुके हैं, तो रात को सोते समय चेहरे पर कुछ चीजों का इस्तेमाल करें। इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी। जब आप सुबह सोकर उठेंगे तो आपका चेहरा आपको चमकता दिखेगा। यहां हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा सर्दियों में भी खिल उठे।

winter skin care simple night care routine for winter in hindi
नारियल तेल  - फोटो : Adobe stock

नारियल तेल 

नारियल का तेल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। ऐसे में हर रोज आप सोने से पहले हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इससे आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी और चेहरा ग्लो करता रहेगा। 

winter skin care simple night care routine for winter in hindi
एलोवेरा जेल - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल

यदि आपके पास फ्रेश एलोवेरा जेल रखा है तो रात में सोने से पहले चेहरे पर सही से एलोवेरा जेल लगाएं। ये सर्दी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट करता है और जलन या खुजली को कम करता है।  यदि फ्रेश एलोवेरा जेल आपके पास नहीं है तो बाजार में मिलने वाले का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
winter skin care simple night care routine for winter in hindi
ग्लिसरीन और गुलाबजल  - फोटो : Adobe stock

ग्लिसरीन और गुलाबजल 

यदि आपकी त्वचा ज्यादा ड्राई है तो ये मिश्रण त्वचा की चमक और नमी बरकरार रखेगा। इसके लिए बराबर के अनुपात में ग्लिसरीन और गुलाबजल मिलाकर लगाएं। इसका इस्तेमाल भी आप हर रोज कर सकते हैं। 

विज्ञापन
winter skin care simple night care routine for winter in hindi
दूध की मलाई - फोटो : instagram
दूध की मलाई

दूध की मलाई त्वचा में नमी बरकरार रखने का काम करती है। इसके साथ-साथ ये त्वचा को पोषण देती है और रूखापन कम करती है। इस्तेमाल के लिए मलाई को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।  

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed