फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Karwa chauth 2026 follow these easy tips to get deep dark color for mehndi

करवा चौथ 2026: हाथों में चढ़ेगा मेहंदी का गहरा रंग, अपनाएं ये आसान उपाय

Tue, 27 Oct 2026 01:07 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 27 Oct 2026 01:07 PM IST
सार

Karwa Chauth Dark Colour Mehndi Tips: करवा चौथ पर मेहंदी लगाना सुहाग और श्रृंगार का अहम हिस्सा माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों पर सुंदर-सुंदर डिजाइन बनवाती हैं। हालांकि, कई बार मेहंदी लगाने के बाद उसका रंग उम्मीद के मुताबिक गहरा नहीं हो पाता।

 

विज्ञापन
Karwa chauth 2026 follow these easy tips to get deep dark color for mehndi
करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान टिप्स - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Karwa Chauth Dark Mehndi Color Tips In Hindi: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है, लेकिन कई बार मेहंदी लगाने के बाद कई बार उसका रंग उम्मीद के मुताबिक गहरा नहीं चढ़ता, जिससे हाथों की खूबसूरती फीकी लगने लगती है। अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ की पूजा के समय आपके हाथों में गहरी और खूबसूरत मेहंदी रचे, तो इसे लगवाने के सही समय का ध्यान रखना जरूरी है। दरअसल, मेहंदी लगाने के तुरंत बाद उसका रंग गहरा नहीं होता, बल्कि इसे निखरने में कुछ समय लगता है। आइए जानते हैं कि करवा चौथ से कितने दिन पहले मेहंदी लगवानी चाहिए और उसका रंग गहरा करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन

 



मेहंदी लगाने के बाद कब दिखता है असली रंग?
मेहंदी हटाने के तुरंत बाद हाथों पर हल्का नारंगी रंग नजर आ सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अगले कुछ घंटों में इसका रंग धीरे-धीरे गहरा होने लगता है और फिर भूरा या मैरून दिखाई देने लगता है। आमतौर पर मेहंदी की रंगत पूरी तरह उभरने में 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन



करवा चौथ 2026: चांद से पहले आपकी खूबसूरती पर ठहरेंगी सबकी नजरें, ट्राई करें ये खूबसूरत और स्टाइलिश हेयरस्टाइल
विज्ञापन
विज्ञापन



करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का सही समय

करवा चौथ पर मेहंदी का रंग गहरा और खूबसूरत दिखे, इसके लिए इसे सही समय पर लगवाना जरूरी है। आमतौर पर मेहंदी का रंग पूरी तरह निखरने में 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा, ऐसे में आप 27 अक्टूबर की रात या 28 अक्टूबर को मेहंदी लगवा सकती हैं, ताकि त्योहार के दिन तक हाथों पर इसकी रंगत अच्छी तरह उभर सके।




मेहंदी लगाने के बाद इन टिप्स से पाएं गहरा रंग
 

 

  • मेहंदी अच्छी तरह सूखने के बाद उसे धीरे-धीरे खुरचकर हटाएं, तुरंत पानी से हाथ न धोएं।
  • मेहंदी छुड़ाने के बाद कम से कम 12 से 24 घंटे तक हाथों पर पानी न लगने दें।
  • कुछ महिलाएं तवे पर लौंग गर्म करके उसके धुएं से भी हाथों को सेंकती हैं, बस गर्म तवे और धुएं से हाथों को जलने से बचाएं।
  • आप मेहंदी के सूखने के बाद उस पर नींबू चीनी भी लगा सकती हैं, इसके एक घंटे बाद मेहंदी छुड़ा लें।
  • मेहंदी उतारने के बाद हाथों पर थोड़ा सा विक्स या कोई गर्म तासीर वाला बाम लगाएं, इससे हाथों को गर्माहट मिलती है और रंग गहरा होता है।
  • हाथों पर नारियल तेल या सरसों का तेल अच्छी तरह से लगाएं।



करवा चौथ 2026: चांद-सा चमकेगा चेहरा, करवा चौथ से पहले नेचुरल ग्लो के लिए अपनाएं ये टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed