सर्दियां शुरू हो गई हैं और साथ ही शुरू हो गया है त्वचा का रूखापन। सर्दियों की सबसे बड़ी समस्या रूखी और बेजान त्वचा होती है। जिससे निजात पाने के लिए महंगे से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से भी हम पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन अब घर पर ही मॉइश्चराइजर बनाकर उसका इस्तेमाल करने से न केवल त्वचा में निखार आएगा बल्कि केमिकल के इस्तेमाल से भी बचाव होगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं घर पर मॉइश्चराइजर।
सर्दियों में पानी है मुलायम और निखरी त्वचा तो घर पर कुछ इस तरह से बनाएं मॉइश्चराइजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर हर्बल मॉइश्चराइजर बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है। इसके लिए एक चम्मच शहद, दो चम्मच ग्लिसरीन, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच ग्रीन टी को मिला कर रख लें। इस पेस्ट को रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाकर सो जाइए। सुबह उठकर चेहरे को धो लेंं। शहद और ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करने का काम करते हैं। जिसकी वजह से मुलायम और निखरी त्वचा मिल जाती है।
ऐलोवेरा प्रकृति का वरदान है। त्वचा की प्राकृतिक सुंदरता के लिए ऐलोवेरा जरूर इस्तेमाल करना चाहिए।ऐलोवेरा का मॉइश्चराइजर बनाने के लिए सबसे पहले बीवैक्स को पिघला लें और उसमें आधा कप नारियल का तेल और एक चौथाई कप बादाम का तेल मिला लें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें एक कप ऐलोवेरा जेल मिला लें। ठंडा होने पर ये पेस्ट क्रीम में बदल जाएगा। रोजाना लगाने के लिए इसे किसी जार में पलट कर रख लें। इसका इस्तेमाल करने से न केवल मुलायम त्वचा मिलेगी बल्कि चेहरे पर दाने और धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।
घर पर मॉइश्चराइजर बनाने का ये अचूक नुस्खा है। एक शीशी में गुलाब जल और ग्लिसरीन की बराबर मात्रा मिलाकर रख लें। इसमें कुछ बूंद नींबू की भी डाल सकती हैं। रोजाना रात को सोने से पहले इस मिश्रण को लगा लें और सो जाएं। सुबह चेहर को धो लें। सर्दियों में बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने का ये सबसे बढ़िया उपाय है।
सर्दियों में चेहरे पर दमक चाहिए तो एवोकाडो को काटकर इसका गूदा निकाल लें। अब इसे अच्छे से मिलाकर दस मिनट तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दें। और गुनगुने पानी से धो लें।