लड़कों की स्किन लड़कियों से अलग होती है। ऐसे में लड़के अपनी स्किन में दमक लाने के लिए बाजार में मिलने वाली कई फेयरनेस क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन उसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से उनकी त्वचा निखरने की जगह काली और बेजान हो जाती है। आइए जानते हैं ऐसे आसान ब्यूटी टिप्स जो कुछ ही हफ्तों में बिना किसी साइड इफेक्ट के आपको गोरी निखरी त्वचा दिलवाने में आपकी मदद करेंगे।
{"_id":"5b1773c14f1c1bf66e8b68e9","slug":"5-easy-and-effective-glowing-skin-tips-for-men","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के चेहरे पर निखार ला देंगे ये ब्यूटी टिप्स, घर में रखीं ये चीजें आएंगी काम","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पुरुषों के चेहरे पर निखार ला देंगे ये ब्यूटी टिप्स, घर में रखीं ये चीजें आएंगी काम
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Nov 2019 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी
हल्दी त्वचा का रंग साफ करने में काफी मदद करती है। इतना ही नहीं ये त्वचा पर मौजूद बैक्टीरिया को भी साफ करने का काम करती है। गोरापन पाने के लिए जैतून के तेल में हल्दी मिलाकर उसका लेप चेहरे पर लगाएं। इस लेप को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को गर्म पानी से धो लें।

मुल्तानी मिट्टी
आपने अपने घरों में भी त्वचा को निखारने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल होते हुए कई बार देखा होगा। वैसे तो अधिकतर महिलाएं इसका इस्तेमाल करती हैं पर पुरुष भी चेहरे की रंगत निखारने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसेक लिए गुलाबजल और चंदन पाउडर के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर चेहरे पर लगा लें। इस पैक के सूखने पर चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

नींबू और टमाटर
अगर प्रदूषण की वजह से आपकी त्वचा काफी टैन हो गई है तो इसे ठीक करने के लिए एक पका हुआ टमाटर लें। इसके बाद इसे पीसकर इसका लेप बनाकर इसमें एक चम्मच नींबू का रस अच्छे से मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाकर छोड़ दें। 15 दिन तक लगातार ऐसा करते रहें आपको फर्क खुद दिखने लगेगा।

कच्चा दूध
अपनी त्वचा को गोरा बनाने के लिए रोज रात को सोने से पहले पूरे चेहरे पर कच्चा दूध मल लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को नमी मिलने के साथ दूध के पोषण तत्व भी मिलेंगे। जो आपकी स्किन को कोमल बनाने में आपकी मदद करेंगे।