फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Hair Serum: घर पर इन 6 चीजों से बनाएं आयुर्वेदिक हेयर सीरम, इस्तेमाल के बाद कमर से लंबे होंगे बाल

Sun, 16 Feb 2025 03:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 16 Feb 2025 03:50 PM IST
सार

यदि आपको बाजार में मिलने वाले हेयर सीरम इस्तेमाल करने से डर लगता है तो घर पर आयुर्वेदिक चीजों की मदद से इसे तैयार करें।

विज्ञापन
how to make ayurvedic Hair Serum at home in hindi
घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

Homemade Hair Serum: यदि आपके बाल भी रूखे हो रहे हैं और बेजान दिख रहे हैं तो हेयर सीरम का इस्तेमाल करना स्वाभाविक है। बाजार में तमाम तरह के हेयर सीरम मिलते हैं, जिसे आप अपने बालों के टाइप के हिसाब से खरीद सकते हैं। बहुत से लोगों को ये हेयर सीरम सूट नहीं करते हैं।



ऐसे में बालों की सही देखभाल के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह प्राकृतिक हेयर सीरम एक बेहतरीन विकल्प है। यह बालों को पोषण, नमी और चमक देता है, जिससे डैंड्रफ, हेयर फॉल और फ्रिज़ीनेस की समस्या कम होती है। इसी के चलते आज हम आपको यहां घर पर आयुर्वेदिक चीजों के इस्तेमाल से हेयर सीरम बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। इस हेयर सीरम का पैच टेस्ट करके आप बिना कुछ सोचे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

how to make ayurvedic Hair Serum at home in hindi
हेयर सीरम बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : Freepik.com

हेयर सीरम बनाने के लिए जरूरी सामान

  • मेथी दाना – 1 बड़ा चम्मच 
  • गुलाब जल – 2 बड़े चम्मच
  • एलोवेरा जेल – 1 बड़ा चम्मच 
  • रोजमेरी एक्सट्रैक्ट – कुछ बूंदें
  • चावल – 3 बड़े चम्मच 
  • कलौंजी – 1 बड़ा चम्मच

 

how to make ayurvedic Hair Serum at home in hindi
घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि - फोटो : Freepik

घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि

हेयर सीरम बनाने के लिए सबसे पहले मेथी और कलौंजी का पानी तैयार करें। इसके लिए 1 गिलास पानी में मेथी दाना और कलौंजी डालकर रातभर भिगो दें। सुबह इस पानी को छान लें और अलग रख लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make ayurvedic Hair Serum at home in hindi
घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि - फोटो : istock

अब बारी आती है चावल का पानी तैयार करने की तो इसके लिए सबसे पहले 3 बड़े चम्मच चावल को 1 कप पानी में 30 मिनट तक भिगो दें। तीस मिनट भिगोने के बाद इस पानी को छान लें, ताकि इसका इस्तेमाल किया जा सके।

विज्ञापन
how to make ayurvedic Hair Serum at home in hindi
घर पर हेयर सीरम बनाने की विधि - फोटो : Freepik

अब एक पैन में मेथी-कलौंजी का पानी और चावल का पानी मिलाएं। इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं और फिर ठंडा होने दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed