Homemade Scrub: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो अपनी त्वचा का ध्यान अच्छी तरह से नहीं रखता होगा। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की तो महिलाएं ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वो पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च करके स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेती हैं।
Homemade Scrub: त्वचा के लिए वरदान है रसोई में रखी ये चीज, इस्तेमाल से खिल उठेगा आपका चेहरा
अगर आप घर बैठे ही ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो रसोई में रखी एक मामूली सी चीज से स्क्रब तैयार करें।
चीनी और नारियल तेल स्क्रब
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए आपको चीनी के साथ-साथ नारियल के तेल की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पिसी हुई चीनी में नारियल का तेल मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलर मोशन में हल्के हाथ से मसाज करें। थोड़ी देर के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपका चेहरा खिल उठेगा।
चीनी और शहद
अगर आपके पास शहद भी उपलब्ध है तो चीनी में शहद मिक्स करके उसका पेस्ट बनाएं। अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और फिर अपनी चमकती त्वचा देखें।
चीनी और कॉफी
कॉफी और चीनी दोनों में ही ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनके त्वचा डिटॉक्सिफाई होती है। इसके लिए चीनी, कॉफी और जैतून के तेल को अच्छी तरह से मिक्स करके इसका पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथ से मसाज करें। इससे आपकी त्वचा भी खिल उठेगी।
चीनी और नींबू स्क्रब
इस स्क्रब को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में चीनी लेकर उसमें जैतून का तेल लें। अब इसमें नींबू का रस और जैतून का तेल मिक्स करें। इस स्क्रब को चेहरे पर लगाकर स्किन की सही से मालिश करें। ये आपके चेहरे के दाग-धब्बे को कम करने में मदद करता है।