फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Cream: चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम, कम पैसे में ऐसे करें तैयार

Thu, 25 Jul 2024 02:31 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 25 Jul 2024 02:31 PM IST
सार

अगर आप ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं तो इसके लिए घर पर ही आसान तरीके से क्रीम तैयार करें। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
Homemade Cream for glowing skin ghar par cream kaise banaen
चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

Homemade Cream: कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे दमकती त्वचा पसंद नहीं होगी। इसके लिए तो लोग हजारों-हजारों रुपये खर्च करके भी स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। इसके साथ ही बाजार में आज के समय कई ऐसी क्रीम भी मिलती हैं, जो चेहरे की हर परेशानी को कम कर देती हैं। ये स्किन केयर ट्रीटमेंट और क्रीम काफी महंगी आती हैं। ऐसे में बहुत से लोग इसमें पैसा लगाने से बचते हैं।



अगर आप भी बिना ज्यादा पैसे खर्च किए दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो घर पर ही क्रीम तैयार करें। इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम जिस होममेड क्रीम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, उसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के बाद इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि इससे किसी भी तरह का साइड इफएक्ट न हो। चलिए बिना देर किए आपको भी घर पर आसान विधि से फेस क्रीम बनाना बताते हैं। 

Homemade Cream for glowing skin ghar par cream kaise banaen
चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

क्रीम बनाने का सामान

इस क्रीम को बनाने के लिए आपको गुलाब जल, नारियल तेल, बादाम तेल और ग्लिसरीन की जरूरत होगी।
 

Homemade Cream for glowing skin ghar par cream kaise banaen
चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

विधि

घर पर ही इस क्रीम को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में नारियल व बादाम का तेल डालिए। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से गर्म करें। गर्म करते वक्त इसे लगातार चलाते रहें, ताकि दोनों तेल आपस में अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Homemade Cream for glowing skin ghar par cream kaise banaen
चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

जब ये तेल आपस में मिल जाएं तो बर्तन को आंच से उतारकर उसमें गुलाब जल व ग्लिसरीन मिला लें। इसे लगातार चलाते रहें। गैस से उतारने के बाद ये थोड़ी देर में गाढ़ी हो जाएगी।

विज्ञापन
Homemade Cream for glowing skin ghar par cream kaise banaen
चेहरे को चमकाएगी घर पर बनी ये क्रीम - फोटो : iStock

अब इसे किसी कटेंनर में स्टोर कर लें। इस क्रीम को रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इसके इस्तेमाल का असर आपको एक महीने में दिखने लगेगा। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed