Monsoon Skin Care: बारिश का मौसम शुरू होते ही हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस मौसम में आप जिस तरफ भी देखेंगे वहां हरियाली छाई रहती है। ये मौसम बहुत से लोगों के लिए तो काफी खुशनुमा होता है, लेकिन बहुत लोगों के लिए ये काफी परेशानी लेकर आता है।
Monsoon Skin Care: बारिश में कम हो रही है चेहरे की चमक तो अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन, खिल जाएगी त्वचा
अगर बारिश के मौसम में आपका चेहरा डल दिखने लगा है तो आपको सही से स्किन केयर करने की जरूरत है।
मॉइश्चराइजर है जरूरी
इस मौसम में हर किसी को मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दरअसल, लोगों को लगता है कि बारिश में त्वचा में नमी अपने आप बरकरार रहेगी, जबकि ऐसा नहीं है। मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल हर मौसम में करना जरूरी होता है। मॉइश्चराइजर खरीदते वक्त अपने स्किन टाइप का ध्यान अवश्य रखें। इस मौसम में जेल या वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर ही आपकी त्वचा को सुरक्षित रखेगा।
सही एसपीएफ की सनस्क्रीन
अगर आपको लगता है कि सनस्क्रीन का इस्तेमाल सिर्फ तेज धूप में करना चाहिए तो आप गलत हैं। सूरज की हानिकारक किरणें बारिश में भी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में हमेशा 40 से ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करें। ये सूरज की हानिकारक किरणों से आपको बचाकर रखेगी।
इस मौसम में मास्क ही आपकी त्वचा को साफ रखने में मदद करेगा। आप चाहें तो इसके लिए घरेलू फेस मास्क भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर घरेलू मास्क लगाना नहीं चाहतीं तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से बाजार में मिलने वाले फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
इस मौसम में अपने पोर्स को अच्छी तरह से साफ करने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के क्लींजर का इस्तेमाल जरूर करें। इसके साथ ही त्वचा के लिए सही टोनर भी इस्तेमाल करें। इससे भी आपकी त्वचा खिल उठेगी। त्वचा को सही से हाइड्रेट करने के लिए आपको सही टोनर की जरूरत पड़ेगी।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।