फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: चेहरे पर जमे सालों पुराने दाग-धब्बे को गायब कर सकते हैं ये नुस्खे, एक बार ट्राई करके देख लें

Thu, 24 Apr 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 24 Apr 2025 09:46 AM IST
सार

यदि आपके चेहरे पर भी मुंहासों और अन्य परेशानियों की वजह से दाग-धब्बे हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इन परेशानियों से राहत पाएं।

विज्ञापन
Home Remedies to Remove Dark Spots from Face Naturally chehre se daag dhabbe kaise hataye jaane gharelu upay
चेहरे पर जमे सालों पुराने दाग-धब्बे को गायब कर सकते हैं ये नुस्खे - फोटो : Adobe stock
Skin Care Tips: टीनेज में चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरे पर होने वाले मुंहासे अक्सर त्वचा पर निशान छोड़ जाते हैं। वैसे तो इनके होने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन जो लोग ज्यादा सोचते हैं, ये निशान उनका आत्मविश्वास कम कर देते हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि मुंहासों की वजह से आए इन निशानों से उनका चेहरा खराब लगता है।


इन दाग-धब्बों को दूर करने के लिए लोग महंगे-महंगे डॉक्टर के पास जाकर उनसे दवाईयां भी लेते हैं। पर, क्या आपने कभी घरेलू नुस्खे आजमा कर देखे हैं। अगर नहीं तो यहां हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद आपके चेहरे के दाग-धब्बे गायब हो सकते हैं। 
Home Remedies to Remove Dark Spots from Face Naturally chehre se daag dhabbe kaise hataye jaane gharelu upay
टमाटर का रस - फोटो : Freepik.com
टमाटर का रस

यदि आप आसान विधि से अपने चेहरे के दाग-धब्बों को हटाना चाहते हैं तो टमाटर का रस इस्तेमाल करके देख लें। इसके लिए टमाटर को सबसे पहले दो भागों में बराबर काट लें। इसके बाद इसे हर दिन दाग-धब्बे से प्रभावित त्वचा पर लगाएं। इस आधे कटे हुए टमाटर से आपको अपनी स्किन पर मसाज करनी है। कुछ दिन ऐसा करके देखें, दाग-धब्बे का निशान अपने आप जाने लगेगा। 

 
Home Remedies to Remove Dark Spots from Face Naturally chehre se daag dhabbe kaise hataye jaane gharelu upay
एलोवेरा जेल - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल

यदि इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कोशिश करें कि ये जेल ताजा ही हो। ताजा एलोवेरा जेल आपकी त्वचा को हील करने का काम करता है। जिसकी वजह से स्किन के दाग-धब्बे अपने आप कम होने लगते हैं। इसके लिए हर रोज सोने से पहले अपनी त्वचा को पहले धोएं और फिर उसपर एलोवेरा जेल अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन खिल उठेगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Home Remedies to Remove Dark Spots from Face Naturally chehre se daag dhabbe kaise hataye jaane gharelu upay
नींबू और शहद - फोटो : Freepik
नींबू और शहद

इन दोनों चीजों का मिश्रण भी स्किन का ग्लो बरकरार रखने का काम करता है। इसके लिए आपको सबसे पहले नींबू का रस निकालना है और फिर उसमें एक चम्मच शहद मिक्स करना है। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद दाग-धब्बे वाली स्किन पर इसे लगाएं। एक घंटे इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। कुछ ही हफ्तों में इसका असर देखें।  

 
विज्ञापन
Home Remedies to Remove Dark Spots from Face Naturally chehre se daag dhabbe kaise hataye jaane gharelu upay
हल्दी और दही - फोटो : इंस्टाग्राम
हल्दी और दही

इन दोनों ही चीजों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से त्वचा से संबंधी कई परेशानियां दूर होती हैं। इसे तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिक्स करनी है। दोनों चीजों को मिक्स करके चेहरे के दाग-धब्बों पर लगाएं। इसे भी सिर्फ आधा घंटे आपको त्वचा पर लगाना है। दो से तीन हफ्तों के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed