Skin Care For Working Women: एक समय था जब महिलाएं घर पर रहती थीं, और पुरुष नौकरी और व्यापार के लिए बाहर जाते थे। लेकिन आज के समय में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलती हैं। ऐसे में उन्हें अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है।
{"_id":"68089e413e8195e888091f6e","slug":"skin-care-tips-for-working-woman-in-hindi-2025-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Skin Care For Working Women: दफ्तर जाने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Skin Care For Working Women: दफ्तर जाने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान
Wed, 23 Apr 2025 02:12 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:12 PM IST
सार
यदि आप दफ्तर जाती हैं तो अपनी स्किन का आपको खास ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि धूप और धूल का प्रभाव सीधा चेहरे पर ही पड़ता है।
विज्ञापन
दफ्तर जाने वाली महिलाओं को ऐसे रखना चाहिए अपनी त्वचा का ध्यान
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनस्क्रीन है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
सनस्क्रीन है जरूरी
यदि आप घर से बाहर निकलती हैं तो हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन का इस्तेमाल अवश्य करें। भले ही आप गाड़ी से सफर करती हों, लेकिन फिर भी हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन को चेहरे से लेकर हाथों तक पर अवश्य लगाएं। ये आपकी त्वचा को तेज धूप और धूल से बचाकर रखेगा।

बाहर से आकर चेहरा धोएं
- फोटो : Adobe stock
बाहर से आकर चेहरा धोएं
दफ्तर से लौटकर भले ही आप कितना भी थकी हों, अपने चेहरे को अच्छे फेसवॉश से अवश्य धोएं। यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो इससे चेहरे पर गंदगी जमा हो जाएगी, जो मुंहासों और अन्य परेशानियों को जन्म देती है।

टोनर है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
टोनर है जरूरी
गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए अपनी त्वचा पर किसी अच्छी क्वालिटी के टोनर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो टोनर को घर पर भी लगा सकते हैं। टोनर को अपने बैग में रखें और बीच-बीच में चेहरा साफ करके इसे चेहरे पर लगाएं।

हल्का मेकअप हो
- फोटो : Adobe stock
हल्का मेकअप हो
गर्मी के मौसम में कभी भी अपने चेहरे पर ज्यादा हैवी मेकअप अप्लाई नहीं करें। अपने मेकअप को हमेशा हल्का ही रखें। गर्मी में यदि चेहरे के पोर्स मेकअप की वजह से बंद हुए तो इससे आपकी परेशानी काफी बढ़ जाएगी। इसलिए जितना हो सके मेकअप लगाने से बचें।