Hair Care On Holi: होली के रंगों से बालों को नुकसान पहुंच सकता है, खासकर जब रंग पक्के होते हैं और बालों में जम जाते हैं। बार-बार शैंपू करने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।
इसलिए, अगर आपके बालों में होली का पक्का रंग जम गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप बिना बालों को नुकसान पहुंचाए रंग निकाल सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आपके बालों का रंग तुरंत छुट जाएगा।
2 of 6
नारियल तेल से करें मसाज
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल से करें मसाज
ये बालों से रंग हटाने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए रंग खेलने के बाद बालों में नारियल, सरसों या जैतून का तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। तेल लगाने के बाद 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।
3 of 6
दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं
- फोटो : इंस्टाग्राम
दही और नींबू का हेयर मास्क लगाएं
दही बालों को अंदर से साफ करता है। ऐसे में रंग खेलने के तुरंत बाद ही दही और नींबू का मिश्रण बालों में लगाएं। दही बालों को मॉइस्चराइज करता है, जबकि नींबू रंग को हल्का करने में मदद करता है। इसे 20 मिनट तक लगाने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।
4 of 6
एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल करें
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल करें
हर घर में एलोवेरा जेल मिलता ही है। ऐसे में एलोवेरा जेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर बालों में लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें। यह मिश्रण न सिर्फ रंग हटाने में मदद करेगा बल्कि बालों को सॉफ्ट और चमकदार भी बनाएगा।
5 of 6
एलोवेरा और शहद का इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दही से करें सफाई
बेसन और दही मिलाकर हेयर पैक बनाएं और इसे बालों पर लगाएं। 20-30 मिनट तक रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे रंग धीरे-धीरे हल्का होने लगेगा और बालों की नमी भी बनी रहेगी। बेसन और दही का ये मिश्रण आपके बालों को मुलायम बनाता है।