फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2025: होली के पक्के से पक्के रंग को साफ कर देंगे ये नुस्खे, घंटों तक साबुन घिसने की जरूरत नहीं पड़ेगी

Fri, 14 Mar 2025 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Mar 2025 11:25 AM IST
सार

अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए होली के पक्के से पक्के रंग हटाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
Holi 2025 holi ka pakka rang kaise saaf karein
होली के पक्के से पक्के रंग को साफ कर देंगे ये नुस्खे - फोटो : Adobe

Holi 2025: आज होली की धूम घरों से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही है। होली खेलने के बाद चेहरे, हाथों और शरीर पर लगे गहरे रंगों को हटाना एक बड़ी चुनौती होती है। कई बार साबुन और पानी से घंटों रगड़ने के बावजूद रंग पूरी तरह साफ नहीं होते और त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।



अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए होली के पक्के से पक्के रंग हटाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ आसान नुस्खों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

 

Holi 2025 holi ka pakka rang kaise saaf karein
नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं - फोटो : Adobe stock


 नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं

होली का रंग साफ करने का ये सबसे आसान नुस्खा है। इसके लिए होली खेलने के बाद पहले त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से धो लें। इससे त्वचा पर जलन भी नहीं पड़ेगी।

Holi 2025 holi ka pakka rang kaise saaf karein
बेसन और दही का स्क्रब इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

बेसन और दही का स्क्रब इस्तेमाल करें

ये पेस्ट आपकी त्वचा को भी मुलायम बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए बेसन और दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे रंग लगे हिस्सों पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। इससे न केवल रंग हटेगा बल्कि त्वचा भी निखरी और मुलायम बनेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2025 holi ka pakka rang kaise saaf karein
नींबू और शहद से करें सफाई - फोटो : Freepik

नींबू और शहद से करें सफाई

यदि नींबू आपको सूट करता है तो नींबू के रस में शहद मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा पर चिपका हुआ रंग आसानी से साफ हो जाएगा। दरअसल, नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो रंग हटाने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
Holi 2025 holi ka pakka rang kaise saaf karein
एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं - फोटो : Adobe stock

एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं
  
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो रंग हटाने के लिए साबुन या हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे रंग भी हटेगा और त्वचा कोमल बनी रहेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed