फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Waterproof Makeup: होली के दिन वाटरप्रूफ मेकअप करने का आसान तरीका, पानी पड़ने पर भी खिलेगा चेहरा

Fri, 14 Mar 2025 09:12 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Mar 2025 09:12 AM IST
सार

होली खेलते समय रंगों और पानी से चेहरा सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ मेकअप करना जरूरी है। यहां आसान तरीके दिए गए हैं, जिससे आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहेगा

विज्ञापन
Holi Waterproof Makeup Tips Holi Par Makeup Kaise Kare Tips in Hindi
होली पर वाटरप्रूफ मेकअप करने का आसान तरीका - फोटो : Instagram
Holi Waterproof Makeup: होली खेलते समय रंगों और पानी से त्वचा को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए सही तरीके से वॉटरप्रूफ मेकअप किया जाए तो त्वचा की सुरक्षा के साथ-साथ खूबसूरती भी बनी रहती है। बहुत सी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वाटरप्रूफ मेकअप कैसे किया जाता है। ऐसे में यहां कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपका मेकअप पूरे दिन टिका रहेगा और चेहरे पर रंगों का दुष्प्रभाव भी नहीं पड़ेगा।  
Holi Waterproof Makeup Tips Holi Par Makeup Kaise Kare Tips in Hindi
सबसे पहले त्वचा को करें तैयार - फोटो : Adobe stock

सबसे पहले त्वचा को करें तैयार

यदि आप चाहती हैं कि होली खेलने के बाद भी आपका मेकअप टिका रहे तो होली खेलने से पहले त्वचा की अच्छे से देखभाल करना बेहद जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ करें, जिससे गंदगी और अतिरिक्त तेल हट जाए। इसके बाद अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा हाइड्रेटेड और सुरक्षित रहे। होली में मेकअप लंबे समय तक टिके, इसके लिए प्राइमर का इस्तेमाल करें। 
 

Holi Waterproof Makeup Tips Holi Par Makeup Kaise Kare Tips in Hindi
वाटरप्रूफ फाउंडेशन और कंसीलर चुनें - फोटो : Adobe stock

वाटरप्रूफ फाउंडेशन और कंसीलर चुनें  

होली पर कई जगह पक्के और पानी वाले रंगों के साथ होली खेली जाती है। ऐसे में होली के लिए हमेशा वाटरप्रूफ फाउंडेशन और कंसीलर का इस्तेमाल करें, जिससे पसीने और पानी से मेकअप खराब न हो। हल्का और नेचुरल लुक पाने के लिए बीबी या सीसी क्रीम का उपयोग किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Waterproof Makeup Tips Holi Par Makeup Kaise Kare Tips in Hindi
आई मेकअप का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

आई मेकअप का रखें ध्यान  

आंखों के मेकअप के लिए वाटरप्रूफ और स्मज-प्रूफ काजल और आईलाइनर का इस्तेमाल करें। होली खेलते समय आंखों में रंग जाने का डर रहता है, इसलिए अधिक लाइट शेड वाले आईशैडो का प्रयोग करें। क्रीमी या जेल बेस्ड आईशैडो ज्यादा टिकाऊ होते हैं और जल्दी नहीं उतरते। मस्कारा भी वॉटरप्रूफ होना चाहिए, जिससे पानी के संपर्क में आने पर यह बहने न लगे।  

विज्ञापन
Holi Waterproof Makeup Tips Holi Par Makeup Kaise Kare Tips in Hindi
लंबे समय तक टिकने वाली होनी चाहिए लिपस्टिक - फोटो : Adobe stock

लंबे समय तक टिकने वाली होनी चाहिए लिपस्टिक
 
लिपस्टिक लगाने से पहले लिप बाम और लिप प्राइमर लगाना न भूलें, इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी। होली के लिए ट्रांसफर-प्रूफ और मैट फिनिश वाली लिक्विड लिपस्टिक सबसे अच्छा विकल्प होती है। होली के दौरान ज्यादा गहरे शेड्स जैसे रेड, मैरून या पिंक बेहतर होते हैं, क्योंकि हल्के रंग जल्दी फीके पड़ सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed