Holi 2025: आज होली की धूम घरों से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही है। होली खेलने के बाद चेहरे, हाथों और शरीर पर लगे गहरे रंगों को हटाना एक बड़ी चुनौती होती है। कई बार साबुन और पानी से घंटों रगड़ने के बावजूद रंग पूरी तरह साफ नहीं होते और त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है।
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत किए होली के पक्के से पक्के रंग हटाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ आसान नुस्खों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
2 of 7
नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल या सरसों का तेल लगाएं
होली का रंग साफ करने का ये सबसे आसान नुस्खा है। इसके लिए होली खेलने के बाद पहले त्वचा पर नारियल या सरसों का तेल लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी और माइल्ड फेसवॉश से धो लें। इससे त्वचा पर जलन भी नहीं पड़ेगी।
3 of 7
बेसन और दही का स्क्रब इस्तेमाल करें
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दही का स्क्रब इस्तेमाल करें
ये पेस्ट आपकी त्वचा को भी मुलायम बनाने का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए बेसन और दही को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे रंग लगे हिस्सों पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर छुड़ाएं। इससे न केवल रंग हटेगा बल्कि त्वचा भी निखरी और मुलायम बनेगी।
4 of 7
नींबू और शहद से करें सफाई
- फोटो : Freepik
नींबू और शहद से करें सफाई
यदि नींबू आपको सूट करता है तो नींबू के रस में शहद मिलाकर प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें। इससे त्वचा पर चिपका हुआ रंग आसानी से साफ हो जाएगा। दरअसल, नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो रंग हटाने में मदद करते हैं।
5 of 7
एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं
- फोटो : Adobe stock
एलोवेरा और गुलाब जल का मिश्रण लगाएं
अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो रंग हटाने के लिए साबुन या हार्श केमिकल का इस्तेमाल न करें। इसकी जगह एलोवेरा जेल और गुलाब जल मिलाकर लगाएं और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे रंग भी हटेगा और त्वचा कोमल बनी रहेगी।