फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hand-Feet Care Tips: हाथ-पैर के कालेपन को दूर करेंगी ये घरेलू चीजें, सर्दी के मौसम का नहीं पड़ेगा असर

Wed, 27 Nov 2024 01:11 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 27 Nov 2024 01:11 PM IST
सार

सर्दियों में हाथों का रंग काला पड़ना एक सामान्य समस्या है। यदि आप इस समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो यहां कुछ उपाय दिए जा रहे हैं, जिनसे आपके हाथ मुलायम, नर्म बने रह सकते हैं। 

विज्ञापन
Hand and feet Care Tips how to reduce blackness of hand and feet in winter
सर्दियों में हाथ-पैर हो जाते हैं काले तो करें ये काम - फोटो : iStock

Hand-Feet Care Tips: सर्दियों की शुरुआत होते ही लोगों की त्वचा पर इसका असर दिखने लगता है। सर्द हवाओं की वजह से त्वचा काफी रूखी हो जाती है, और इस पर डेड स्किन जमने लगती है। इसी डेड स्किन की वजह से ही त्वचा काफी काली होने लगती है। खासतौर पर बात करें हाथ-पैर की तो इस मौसम में हाथ-पैर अपने आप ही काले पड़ने लगते हैं।



इसी परेशानी को कम करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। इन नुस्खों को अपनाकर आप हाथ-पैरों के कालेपन को दूर कर सकते हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से पहले अपने स्किन टाइप का खास ध्यान रखें, यदि आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे तो आपको एलर्जी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। 

Hand and feet Care Tips how to reduce blackness of hand and feet in winter
नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें - फोटो : iStock

नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें

इस मौसम में ठंडी हवाएं चलती हैं। ऐसे में त्वचा का ड्राई होना बेहद आम बात है। इसी रूखेपन से हाथ-पैर काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में हाथों को मुलायम और चमकदार रखने के लिए आप दिन में कई बार हाथों पर मॉइस्चराइजर लगाएं। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे ठंडी हवा से बचाता है। 

Hand and feet Care Tips how to reduce blackness of hand and feet in winter
करें स्क्रब - फोटो : Adobestock

करें स्क्रब

सर्दियों में हाथों पर मृत कोशिकाएं जमा होने लगती हैं। ऐसे में इन्हें हटाना बेहद आवश्यक हो जाता है। इसके लिए स्क्रब का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। स्क्रब बनाने के लिए एक चम्मच नमक और एक चम्मच तेल (जैसे जैतून का तेल) मिलाकर हाथों पर स्क्रब करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hand and feet Care Tips how to reduce blackness of hand and feet in winter
एलोवेरा जेल लगाएं - फोटो : Freepik.com

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और काले धब्बों को हल्का करता है। सर्दियों में जब भी आपके हाथ सूखें, एलोवेरा जेल का उपयोग करें। 

विज्ञापन
Hand and feet Care Tips how to reduce blackness of hand and feet in winter
संतरे का छिलका - फोटो : Freepik.com
संतरे का छिलका

इस मौसम में बाजार में काफी संतरे मिलते हैं। ऐसे में संतरे के छिलके त्वचा को निखारने और कालेपन को कम करने में मदद करता है। संतरे के छिलके को सूखा कर उसका पाउडर बना लें और उसे दूध में मिला कर एक पैक तैयार करें। इसे हाथों पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed