फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: महंगे शैंपू के इस्तेमाल के बाद भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल तो इस्तेमाल करें जड़ी बूटियों से बना शैंपू

Fri, 28 Mar 2025 01:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 PM IST
सार

यदि महंगे ट्रीटमेंट के बावजूद भी आपके बालों का झड़ना कम नहीं हो रहा है तो आप घर पर ही बिना केमिकल वाला शैंपू तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Hair fall control shampoo at home ghar par shampoo kaise banayein
महंगे शैंपू के इस्तेमाल के बाद भी नहीं रुक रहा हेयर फॉल तो इस्तेमाल करें जड़ी बूटियों से बना शैंपू - फोटो : freepik

Hair Care: आज के समय में लाइफस्टाइल इतनी बिगड़ी हुई है, कि उसकी वजह से लोगों की त्वचा और बालों पर काफी प्रभाव पड़ने लगा है। चेहरे का ध्यान तो लोग रख लेते हैं, लेकिन अक्सर वो बालों पर ध्यान रखना भूल जाते हैं। अगर आप भी बालों का ध्यान नहीं रखते तो हेयर फॉल की समस्या से आप परेशान जरूर होंगे। इस हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग महंगे-महंगे प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं पड़ता।



ऐसे में हम आपको आज घर पर ही बिना केमिकल वाला शैंपू इस्तेमाल करने का आसान तरीका बताएंगे। इस शैंपू के इस्तेमाल से आपकी कई समस्याएं दूर होंगी। आइए आपको यहां हम घर पर ही शैंपू बनाना बताते हैं, ताकि आप भी इसका इस्तेमाल करके बालों का झड़ना रोक सकें। 

Hair fall control shampoo at home ghar par shampoo kaise banayein
बिना केमिकल के शैंपू तैयार करने का सामान - फोटो : Instagram


बिना केमिकल के शैंपू तैयार करने का सामान

  • रीठा 
  • शिकाकाई 
  • आंवला
  • मेथी दाना 
  • नीम पत्तियां 
  • ब्राह्मी 
  • भृंगराज

 

Hair fall control shampoo at home ghar par shampoo kaise banayein
ये है शैंपू बनाने की विधि - फोटो : instagram

ये है शैंपू बनाने की विधि

अब इस बिना केमिकल वाले शैंपू को बनाने की विधि शुरू करनी है। इसके लिए सबसे पहले सभी जड़ी-बूटियों को रातभर पानी में भिगो दें। इसे आप एक साथ भी उबाल सकते हैं, ताकि इसका पानी एक दूसरे में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair fall control shampoo at home ghar par shampoo kaise banayein
ये है शैंपू बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

रातभर सभी चीजों को भीगने के बाद अगले दिन सुबह के समय इसे धीमी आंच पर उबालें। इसे सही से उबलने में तकरीबन 20 मिनट का समय लगेगा। जब ये सही से उबल जाए इसे ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।

विज्ञापन
Hair fall control shampoo at home ghar par shampoo kaise banayein
ये है शैंपू बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock

ठंडा होने पर इस मिश्रण को छान लें और एक बोतल में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में दो से तीन बार आसानी से कर सकते हैं। इस शैंपू के इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि ये आपको लाभ पहुंचाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed