फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बाजार के महंगे सीरम को घर में ही करें तैयार, बालों को मिलेगा पोषण

Sun, 28 Aug 2022 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 28 Aug 2022 05:30 PM IST
विज्ञापन
hair care with serum made at home with aloe vera and natural ingredients
Hair - फोटो : istock

बालों को स्मूद और शाइनी दिखाने के लिए बाजार में कई तरह के सीरम आते हैं। इन सीरम को लगाने से बाल बिल्कुल सॉफ्ट और चमकदार दिखने लगते हैं। वहीं बालों को हाइड्रेशन भी मिलता है। सीरम सिलिकॉन बेस्ड प्रोडक्ट होता है। जिसे ज्यादातर गीले बालों पर लगाने की सलाह दी जाती है। केमिकल प्रोडक्ट से तैयार इन सीरम की कीमत भी काफी ज्यादा होती है। अगर आप इन सीरम की कीमत की वजह से नहीं खरीदती। तो अब इसे घऱ में ही तैयार कर लें। वो भी बिल्कुल नेचुरल प्रोडक्ट की मदद से। ये सीरम ना केवल बालों को हाइड्रेट कर शाइनी और सॉफ्ट बनाएंगे। बल्कि इससे बालों को भी पोषण मिलेगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें घर में ही सीरम।

hair care with serum made at home with aloe vera and natural ingredients
hair serum - फोटो : twitter
एलोवेरा सीरम

एलोवेरा सीरम बनाने के लिए जरूरत होगी एक चौथाई कप एलोवेरा जेल, दो चम्मच नारियल का तेल, दो से तीन चम्मच गुलाब जल, एक चम्मच विटामिन ई का तेल, जैस्मीन एसेंशियल ऑयल की दस बूंदे। 

hair care with serum made at home with aloe vera and natural ingredients
aloe vera - फोटो : iStock

सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एलोवेरा जेल को लें। अगर आप नेचुरल एलोवेरा जेल ले रही हैं तो इसे मिक्सी में पीस लें। अब इसमे गुलाब जल के तीन चम्मच, दो चम्मच नारियल का तेल और विटामिन ई तेल को एक चम्मच लें। इन सारी चीजों को मिक्सी में मिक्स कर लें। अब किसी स्प्रे बोतल में इस मिक्सचर को भऱ लें। साथ में जैस्मीन एसेंशियल ऑयल की दस से बारह बूंद डालकर हिला कर मिला लें। जिससे कि सारी चीजें मिल जाएं। बस तैयार है होममेड सीरम।

विज्ञापन
विज्ञापन
hair care with serum made at home with aloe vera and natural ingredients
hair - फोटो : instagram

सीरम को लगाने के लिए बालों को शैंपू से धो लें। फिर सीरम को उंगलियों पर लेकर बालों में लगाएं। इससे सारे फ्रिज बाल सुलझ जाएंगे। हालांकि कभी भी सीरम को स्कैल्प पर ना लगाएं। इससे बाल ऑयली नजर आने लगेंगे। बस बालों के सिरों से लेकर ऊपरी छोर तक सीरम को उंगलियों की मदद से लगाएं। फिर तौलिए की मदद से बालों को कुछ देर समेट लें। फिर कंघी से सारे बाल आसानी से सुलझा लें। इस होममेड सीरम का बिल्कुल वैसा ही असर होगा जैसा बाजार से खऱीदे सीरम का होता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed