फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Patch Precaution: सिर पर लगा है हेयर पैच तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना होगी परेशानी

Tue, 04 Feb 2025 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 04 Feb 2025 01:23 PM IST
सार

हेयर पैच का उपयोग बालों के झड़ने या गंजेपन की समस्या के समाधान के लिए किया जाता है। यदि आप हेयर पैच का उपयोग कर रहे हैं, तो इसकी उचित देखभाल और रखरखाव आवश्यक है।

विज्ञापन
hair patch precautions in hindi hair patch lagane ke bad kin baton ka dhyan rakhein
सिर पर लगा है हेयर पैच तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

Hair Patch Precaution: आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और काम के प्रेशर की वजह से कम उम्र में ही लड़कों के बाल झड़ने लगते हैं। कई बार तो ऐसा देखने को मिलता है कि महज 30 साल की उम्र में गंजेपन तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में बाल झड़ने के बाद उम्र और भी ज्यादा लगने लगती है। इसी के चलते अपने बिगड़ते लुक को देखते हुए लोग या तो हेयर ट्रांसप्लांट कराते हैं या फिर हेयर पैच लगवाते हैं।



सिर पर हेयर पैच लगवाना ज्यादा किफायती होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसी का चयन करते हैं। हेयर पैच लगवाना तो आसान होता है, लेकिन इसे मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको तब रखना है, जब हेयर पैच लगवाया हो। इससे आपका पैच लंबे समय तक टिकेगा। 

hair patch precautions in hindi hair patch lagane ke bad kin baton ka dhyan rakhein
सफाई का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

सफाई का रखें ध्यान

यदि आपके सिर पर  हेयर पैच लगा है तो उसको नियमित रूप से साफ करें। इसके लिए माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का उपयोग करें। इसके लिए आपको उसी सैलून या फिर डॉक्टर की सलाह से शैंपू या कंडीशनर खरीदना होगा, जिससे आपने हेयर पैच लगाया है।

hair patch precautions in hindi hair patch lagane ke bad kin baton ka dhyan rakhein
स्टाइलिंग टूल से रहें दूर - फोटो : Freepik

स्टाइलिंग टूल से रहें दूर

अक्सर लोगों को लगता है कि वो हेयर पैच को असली बालों की तरह कैरी कर सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। हीट-आधारित स्टाइलिंग टूल्स (जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर) का उपयोग हेयर पैच पर कम से कम करें, क्योंकि इससे हेयर पैच के बालों को नुकसान हो सकता है। यदि स्टाइलिंग आवश्यक हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का उपयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
hair patch precautions in hindi hair patch lagane ke bad kin baton ka dhyan rakhein
रख-रखाव का रखें ध्यान - फोटो : Adobe stock

रख-रखाव का रखें ध्यान

हेयर पैच को नियमित रूप से अपने विशेषज्ञ से चेक करवाएं ताकि यह सही स्थिति में रहे। समय-समय पर पैच के री-फिटिंग या एडजस्टमेंट की आवश्यकता हो सकती है।

विज्ञापन
hair patch precautions in hindi hair patch lagane ke bad kin baton ka dhyan rakhein
रात में रखें ध्यान - फोटो : istock

रात में रखें ध्यान

यदि आप ऐसे हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं, जिसे रात को हटाया जा सके तो सोते समय हेयर पैच को हटाना बेहतर होता है। यदि यह संभव नहीं है, तो साटन या सिल्क के तकिए का उपयोग करें ताकि घर्षण कम हो और पैच की उम्र बढ़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed