फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heena Mistakes On Hair: मेहंदी का रंग बालों पर नहीं चढ़ता, लगाते समय कहीं आप भी तो नहीं दोहराते ये गलतियां

Sat, 18 Jun 2022 05:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 18 Jun 2022 05:49 PM IST
विज्ञापन
Hair Care Tips Know Mistakes To Avoid While Applying Henna or Mehendi On Hair
mehandi - फोटो : सोशल मीडिया
बालों को नेचुरली काला करने या फिर कलर देने के साथ ही उन्हें शाइनी, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाने के लिए बहुत सारे लोग केमिकव वाले कलर की बजाय हिना पर भरोसा करते हैं। वैसे तो मेहंदी को बालों में लगाने के कई सारे फायदे हैं। लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से बालों में नहीं लगा पातीं। तो फिर ये फायदा भी नहीं पहुंचाएगा और आपका समय भी बेकार होगा। तो चलिए जानें कहीं आप भी तो मेहंदी लगाते समय इन बातों को नहीं दोहराते आप।
Hair Care Tips Know Mistakes To Avoid While Applying Henna or Mehendi On Hair
हेयर - फोटो : Istock
जरूरी है भिगोना

अगर आप मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़ाना चाहते हैं। तो जरूरी है कि मेहंदी को घंटो तक भिगोकर रखा जाए। तुरंत घोलकर मेहंदी बालों में लगा लेने से रंग नहीं चढ़ता। कम से कम मेहंदी को 12 घंटे के लिए या फिर पूरी रात भिगोकर छोड देना चाहिए। उसके बाद अगले दिन बालों में अप्लाई करने से रंग गहरे से चढ़ता है। 

Hair Care Tips Know Mistakes To Avoid While Applying Henna or Mehendi On Hair
hair oil
बालों में तेल लगाना

मेहंदी लगाने के पहले बहुत सारे लोग बालों पर तेल लगा लेते हैं। मेहंदी लगाते समय इस तरह की गलतियों को नहीं करना चाहिए। तेल लगाने से बालों पर एक प्रोटेक्टिव सी लेयर तैयार हो जाती है। जो बालों पर मेहंदी का रंग पूरी तरह चढ़ने से रोकती है। इसलिए जब भी बालों में मेहंदी लगानी हो तो बालों को अच्छी तरीके से साफ करके ही लगाएं। इससे रंग अच्छे से चढ़ता है और लंबे समय तक टिकता है। हिना लगाने के बाद बालों में कंडीशनरल लगा सकती हैं लेकिन हिना के पहले बालों में तेल नहीं लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips Know Mistakes To Avoid While Applying Henna or Mehendi On Hair
HAIR - फोटो : Istock
नींबू का प्रयोग

बालों को शाइन और डैंड्रफ फ्री रखने के लिए बहुत सारे लोग मेहंदी का पेस्ट बनाते समय उसमे नींबू का रस मिला लेते हैं। लेकिन मेहंदी में मिले नींबू के रस से बाल और भी ज्यादा ड्राई हो जाते हैं। इसलिए कभी भी हिना में मिलाकर बालों में नींबू का रस नहीं लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
Hair Care Tips Know Mistakes To Avoid While Applying Henna or Mehendi On Hair
HAIR - फोटो : Istock
केवल पानी

हिना का रंग गाढ़ा और चटक चढ़ने के लिए जरूरी है कि उसमे कुछ ऐसा मिलाया जाए जिसकी प्रकृति एसिडिक हो। लेकिन अगर आप केवल पानी मिलाती हैं तो वो एसिडिक प्रकृति का नहीं होता है। इसलिए मेहंदी में हमेशा कॉफी, चाय या फिर वाइन को मिलाना चाहिए। जिससे रंग गाढा और खूबसूरत आए। मेहंदी लगाते समय होने वाली इन्ही छोटी गलतियों की वजह से बालों पर ठीक से हिना का रंग नहीं चढता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed