{"_id":"62ab312cb31a1a5b0f1ac76f","slug":"amla-powder-mixed-with-nimbu-can-make-your-hair-long-and-thick-know-benefits-and-process-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना करना है तो आंवले के पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर लगाएं","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care Tips: बालों को लंबा और घना करना है तो आंवले के पाउडर के साथ इस चीज को मिलाकर लगाएं
बालों के झड़ने, कमजोर होने और असमय सफेद होने की समस्या इन दिनों आम होती जा रही है। इससे बचने के लिए लोग शैंपू, तेल और बहुत सारे केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कैरेटिन ट्रीटमेंट से लेकर स्मूदनिंग तक बालों को खूबसूरत बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर आप बालों को नेचुरली खूबसूरत बनाना चाहते हैं। तो आंवले का इस्तेमाल हमेशा से घर के बड़े बुजुर्ग बताते आ रहे हैं। बालों को घना और काला बनाने के साथ ही आंवला लंबाई बढ़ाने में भी मदद करता है। तो अगर आप लंबे और घने बालों की चाहत रखती हैं। तो आंवले का प्रयोग करके देखें।
2 of 5
amla
आंवला बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसीलिए दादी-नानी के नुस्खों में ये शामिल रहता था। आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे त्वचा में कोलेजन का निर्माण होने लगता है। कोलेजन त्वचा को ढीला होने से बचाता है तो वहीं हेयर स्कैल्प पर कोलेजन की मदद से नए बाल उगने शुरू हो जाते हैं। साथ ही आंवला बालों से डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याओं को भी खत्म कर देता है। अगर इसका इस्तेमाल लंबे समय तक किया गया हो।
3 of 5
lemon
- फोटो : Pixabay
आंवले की मदद से बालों को नुचरली काला करने की सलाह दी जाती है। मेहंदी में आंवले को मिलाकर लगाने से बाल नेचुरली काले हो जाते हैं। अगर आप बालों को बढ़ाना और घना करना चाहते हैं तो महिला या पुरुष दोनों ही इस विधि से आंवले को लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
amla
- फोटो : Pixabay
सबसे पहले आंवले का पाउडर लें। चाहें तो आप आंवला सुखाकर पीसकर इसे घर में बना सकती हैं। या फिर बाजार में भी ये आसानी से उपलब्ध होता है। आंवले के पाउडर का हेयर पैक तैयार कर लेंगी। आंवले के पाउडर में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इन दोनों को पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इस पेस्ट को बालों की पूरी लंबाई में लगाने की जरूरत है। इसलिए अपने लंबे बालों के अनुसार आंवले के पाउडर और नींबू के रस की मात्रा को बढा सकती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
amla
इस हेयर पैक को सिर पर करीब दस मिनट तक रखने के बाद बालों को धो लें। सप्ताह में दो बार इस हेयर पैक को लगाने से कुछ ही दिनों में असर दिखने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।