फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को करना है कमर से भी लंबा तो सरसों के तेल में मिलाकर लगा लें ये चीज, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Thu, 29 Feb 2024 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 29 Feb 2024 09:21 AM IST
सार

अगर आप अपने बालों की लंबाई बढ़ाना चाहती हैं, तो इसमें सरसों का तेल आपकी मदद कर सकता है। 

विज्ञापन
hair care tips in hindi how to use mustard oil for hair care
hair care tips - फोटो : istock

अक्सर आपने सुना होगा कि दादी-नानी बालों की देखभाल करने के लिए हमेशा घरेलू नुस्खे ही आजमाती थीं। उनका ऐसा मानना था कि पहले तो घरेलू नुस्खों की वजह से बालों को किसी तरह का नुकसान नहीं होता, दूसरा ये असल में काफी जल्दी असर दिखाना शुरू कर देते हैं। खासतौर पर बालों की देखभाल के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।



दरअसल, सरसों के तेल में ओमेगा- 3 फैटी एसिड्स के साथ ही बीटा कौरोटीन, सेलेनियम, जिंक और विटामिन ई के गुण भी पाए जाते हैं जो इसे बालों के लिए अच्छा बनाते हैं। अगर आप सही तरह से सरसों के तेल का इस्तेमाल करेंगे तो आपके बाल ना सिर्फ मजबूत बनेंगे बल्कि उनकी लंबाई भी बढ़ जाएगी। अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरह से मोटा बनाना चाहते हैं, तो इस तेल में सिर्फ कुछ चीजों को मिला लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

hair care tips in hindi how to use mustard oil for hair care
hair care tips

करी पत्ता

शायद ही कोई ऐसा भारतीय घर होगा, जहां करी पत्ता ना पाया जाता हो। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट्स तत्व बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। ऐसे में आप आसानी से घर पर इसका इस्तेमाल सरसों के तेल के साथ कर सकते हैं।

hair care tips in hindi how to use mustard oil for hair care
hair care tips


इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले सरसों के तेल को गर्म करके उसमें करी पत्ता डालें। जब पत्ते काले होने लगें तो गैस बंद कर दें। इस तेल को आप हफ्ते में दो से तीन बार लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hair care tips in hindi how to use mustard oil for hair care
hair care tips - फोटो : Pixabay


मेथी

हर रसोई में आपको मेथी दाना देखने को मिल जाएगा। मेथी में पाए जाने गुणों की वजह से बालों का झड़ना बंद हो सकता है। 

विज्ञापन
hair care tips in hindi how to use mustard oil for hair care
hair care tips - फोटो : social media


अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो सबसे पहले सरसों के तेल में मेथी दाना डालकर पका लें। अब इस तेल को ठंडा रखने के बाद एक शीशी में भरकर रख दें। आप इसका इस्तेमाल भी हफ्ते में दो बार कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed