Hair Care: बदलते मौसम में बालों का झड़ना एक आम समस्या है। मौसम का सीधा असर सिर के स्कैल्प पर दबाव पड़ता है। ऐसे में नमी के कारण बाल गीले बने रहते हैं और आपस में चिपक जाते हैं, जिस वजह से बालों का बेजान होना, रूसी और बालों का झड़ना बेहद आम हो जाता है।
इस परेशानी से बचने के लिए लोग तमाम तरह के हेयर ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन बहुत से लोगों को इन हेयर ट्रीटमेंट से डर लगता है। इसके पीछे की वजह है कि ये ट्रीटमेंट परमानेंट नहीं होते और कई लोगों के बालों में इसके साइड इफेक्ट होते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।
आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाकर आप बदलते मौसम में बालों का झड़ना रोक सकते हैं। इन तरीकों को अपनाना बेहद आसान है और इससे आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट नहीं होंगे।
जरूर करें मसाज
अगर मौसम बदल रहा है तो बालों में मसाज जरूर करें। रात को सोने से पहले गुनगुने तेल से अपने बालों में हल्के हाथ से मसाज करें। सुबह उठने के बाद अपने बालों को सही से धो लें।
3 of 7
hair wash
- फोटो : istock
माइल्ड शैम्पू का करें इस्तेमाल
ज्यादातर लोगों को ये समझ ही नहीं आता कि माइल्ड शैम्पू होता क्या है। आपको बता दें कि जिस शैम्पू से बाल रूखे नहीं होते, उन्हें माइल्ड शैम्पू कहते हैं। ऐसे में बदलते मौसम में माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें, ताकि बालों की नमी बरकरार रहे।
4 of 7
hair wash
- फोटो : istock
जरूर करें कंडीशनर का इस्तेमाल
बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे फ्रिजी बालों से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ये बालों को मुलायम रखता है, जिससे बालों के टूटने की संभावना कम हो जाती है।
5 of 7
hair wash
- फोटो : istock
बालों के हिसाब से खरीदें हेयर पैक
अगर बदलते मौसम में आप अपने बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो अपने बालों के टाइप के हिसाब से ही हेयर पैक का इस्तेमाल करें। इससे आपको राहत जरूर मिलेगी। आप चाहें तो घरेलू हेयर पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।