जब भी कोई त्योहार आता है तो लोग खूबसूरत दिखने के तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। स्किन केयर ट्रीटमेंट की वजह से त्वचा पर ग्लो आता है, लेकिन कई बार त्योहारों की भागदौड़ में लोग अपने बालों का ध्यान रखना तो भूल ही जाते हैं। अगर सही समय पर बालों का सही से ध्यान न रखा जाए तो ये डैमेज होने लगते हैं और इनकी खूबसूरत कम होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए बहुत से लोग तो सैलून जाकर हेयर ट्रीटमेंट भी करा लेते हैं।
Hair Care Tips: त्योहारों में जरूर रखें अपने बालों का ध्यान, जानें इसका आसान तरीका
त्योहारों के सीजन में अपने बालों का खास ध्यान अवश्य रखें। अगर आप ऐसा करेंगे, तो आपके बाल और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेगें।
न भूलें ऑयलिंग करना
त्योहारों की भागदौड़ में भी नियमित रूप से सिर की मालिश करें। इससे आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और बालों की ग्रोथ भी सही से होती है।
जरूर करें स्कैल्प को साफ
अगर आप अपनी स्कैल्प को सही से साफ नहीं करेंगे, तो इससे बाल डैमेज होने लगते हैं। इसी की वजह से हमेशा डैंड्रफ की समस्या भी सामने आती है। ऐसे में स्कैल्प को सही से साफ रखें।
कंडिशनिंग है जरूरी
अगर चाहते हैं कि आपके बाल डाइड्रेट रहें तो बाल धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करना न भूलें। इससे बाल में नमी बरकरार रहती है।
हेयर मास्क का करें इस्तेमाल
इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बाजार में बने मास्क का इस्तेमाल करें। आप इसके लिए घर पर बने हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।