Hair Care Tips: गर्मी के मौसम में लोग अपने चेहरे और त्वचा का तो ध्यान रख लेते हैं लेकिन अक्सर बालों का ध्यान रखना भूल जाते हैं। इस वजह से ही बाल बेजान दिखने लगते हैं और दोमुंहे होने लगते हैं।
दोमुंहे बाल न सिर्फ बालों के विकास में रुकावट बनते हैं, बल्कि साथ ही में इसकी वजह से लुक भी खराब दिखने लगता है। ऐसे में हर कोई समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराता रहता है। हर एक से डेढ़ महीने में बालों को ट्रिम करने की सलाह दी जाती है, ताकि दोमुंहे बालों से छुटकारा पाया जा सके। लेकिन कई बार ट्रिम कराना ध्यान नहीं रहता।
ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस दिक्कत से छुटकारा पा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने के बाद आपके बाल हेल्दी और शाइनी दिखेंगे।
2 of 7
नारियल तेल और एलोवेरा मास्क
- फोटो : Adobe stock
नारियल तेल और एलोवेरा मास्क
ये दोनों चीजें आसानी से हर घर में पाई जाती हैं। ऐसे में आप इसके इस्तेमाल से भी दोमुंहे बालों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको एक कटोरी में दो चम्मच नारियल का तेल लेकर उसमें बराबर मात्रा में एलोवेरा मास्क मिक्स करना है। दोनों चीजों को सही से मिक्स करके पेस्ट तैयार करें।
3 of 7
नारियल तेल और एलोवेरा मास्क
- फोटो : Adobe stock
अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर अंतिम छोर तक पर लगाएं। आधे घंटे तक इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को किसी जेंटल शैंपू से धो लें। मास्क इस्तेमाल करने के बाद बालों में कभी भी हार्श शैंपू न लगाएं, ये मास्क के फायदों को कम कर देगा।
4 of 7
अंडा और दही मास्क
- फोटो : istock
अंडा और दही मास्क
यदि आपको अंडा इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है तो इस मास्क से बेहतर आपके लिए कुछ हो नहीं सकता। इसके लिए सबसे पहले अंडे को फोड़कर उसका सफेद हिस्सा एक कटोरी में निकाल लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच दही डालें और पेस्ट तैयार करें।
5 of 7
अंडा और दही मास्क
- फोटो : इंस्टाग्राम
अब इस पेस्ट को अपने बालों में सिरे से लेकर छोर तक पर लगाएं। एक घंटे तक मास्क को ऐसे ही लगा रहने दें, और फिर अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल न सिर्फ शाइन करेंगे बल्कि आपको दोमुंहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा। ये एक प्राकृतिक कंडीशनर के रूप में भी काम करेगा।