फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : चाहिए निखरी त्वचा तो ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मसूर की दाल

Wed, 01 Mar 2023 03:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Mar 2023 03:59 PM IST
सार

अगर आप कैमिकल युक्त महंगे फेशियल की बजाय मसूर दाल को स्किन केयर में शामिल करें तो इससे आपकी कई समस्याएं आसानी से दूर हो सकती हैं। इसके बाद आपकी खूबसूरती देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 

विज्ञापन
glow your skin with the help of masoor dal learn how to do facial
मसूर दाल से फेशियल - फोटो : istock

Beauty Tips : बिगड़ी हुई और व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से लोगों की स्किन काफी प्रभावित होती है। बाहर का खान-पान लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव डालता है। इस वजह से कई बार चेहरे पर कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती हैं। लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए पार्लर जाकर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। पर, कई बार ये समस्या बार-बार सामने आती है।



अगर आप भी अप्सराओं के जैसी निखरी ही त्वचा पाना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है। हम आपको ग्लोइंग त्वचा पाने का एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। दरअसल, हम आपको मसूर की दाल से चेहरे पर निखार पाने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। अगर आप कैमिकल युक्त महंगे फेशियल की बजाय मसूर दाल को स्किन केयर में शामिल करें तो इससे आपकी कई समस्याएं आसानी से दूर हो सकती हैं। इसके बाद आपकी खूबसूरती देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा। 

glow your skin with the help of masoor dal learn how to do facial
 मसूर दाल की मदद से करें क्लीनिंग - फोटो : is

 मसूर दाल की मदद से करें क्लीनिंग

फेशियल करते समय सबसे पहले चेहरे को साफ किया जाता है। मसूर दाल की मदद से चेहरा साफ करने के लिए सबसे पहले आप 4 से 5 चम्मच मसूर की दाल को दूध के साथ दरदरा पीस लें। इस पेस्ट को धीरे-धीरे चेहरे पर लगाएं। कुछ समय बाद इसे सादा पानी से धो लें।

glow your skin with the help of masoor dal learn how to do facial
 मसूर दाल की मदद से करें मॉइस्चराइज  - फोटो : Istock

 मसूर दाल की मदद से करें मॉइस्चराइज 

चेहरे को मसूर दाल की मदद से मॉइस्चराइज करने के लिए आप एक कटोरी में 1 चम्मच मसूर दाल पाउडर लें। अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और थोड़ा सा गुलाबजल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के बाद साफ पानी से धो दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
glow your skin with the help of masoor dal learn how to do facial
ऐसे डेड स्किन को खत्म करेगी मसूर की दाल - फोटो : iStock

ऐसे डेड स्किन को खत्म करेगी मसूर की दाल

अगर आपके चेहरे पर डेड स्किन, ब्लैक हेड और व्हाइट हैड हैं तो इसे हटाने के लिए आप एक कटोरी में एक चम्मच पीसी मसूर दाल, आधा चम्मच ओट्स और इसे पेस्ट बनाने के लिए कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट से चेहरे पर मसाज करें। इससे आपकी डेड स्किन हट जाएगी। 

विज्ञापन
glow your skin with the help of masoor dal learn how to do facial
ऐसे बनाएं मसूर दाल की मदद से फेसपैक - फोटो : facial

ऐसे बनाएं मसूर दाल की मदद से फेसपैक

मसूर दाल की मदद से फेसपैक बनाने के लिए 5 बड़ा चम्मच दूध लें और इसमें आधा चम्मच मसूर दाल पाउडर, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी और आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस पैक को आप महीने में दो बार लगा सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed