गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार होने वाला गुलाब जल का इस्तेमाल त्वचा के लिए बहुत तरह से किया जाता है। यह हमारी स्किन को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यह त्वचा की सफाई करने के साथ-साथ पीएच संतुलित करता है। यह हमारी त्वचा में निखार न सिर्फ निखार लाने का काम करता है, बल्कि चेहरे पर से कील-मुंहासे, डार्क सर्कल्स, रिंकल्स आदि की समस्या से भी निजात दिलाता है।
गुलाब जल में एस्ट्रिंजेंट होता है। बाजार से महंगे टोनर्स की जगह स्किन को टोनिंग के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसके लिए 100एमएल गुलाब जल में 10 बूंदे गुलाब का तेल और 10 बूंदे लैवेंडर तेल को स्प्रे बोटल में डालकर मिलाएं। आपका टोनर बनकर तैयार है।
अगर आपकी स्किन के पोर्स ओपन हो गए हैं तो आप उन्हें साफ करने के लिए गुलाब के इस टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर स्किन पर एक्सट्रा ऑयल है तो उसे भी साफ करने के लिए यह परफेक्ट है। इसके अलावा अगर आपकी स्कीन पर मुंहासों की दिक्कत है तो उसमें भी ये बहुत फायदेमंद है।
स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए भी गुलाब जल प्रयोग कर सकते हैं। इसे लगाने से हमारी त्वचा हमेशा तरोताजा बनी रहती है। अगर आपकी स्किन ड्राई हो रही है तो आप इसे लगा सकते हैं। इसके लिए आपको दो चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लिसरीन और एक चम्मच नारियल तेल की जरूरत होगी। इन तीनों चीजों को मिलाकर एक बोटल में भरकर रख लें। त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए दिन में दो से तीन बार इसे चेहरे पर जरूर लगाएं।
टैनिंग दूर करने में भी गुलाबजल काफी कारगर है। इसके लिए आपको 20 पत्तियां तुलसी की लेकर उन्हें पीसना है और उसमें से रस निकालना है। अब 200 एमएल गुलाब जल और तुलसी के रस को मिलाकर बोटर में भरकर रखना है। रोजाना इसे अपनी स्किन पर दो से तीन बार लगाएं। एक महीने में आपकी टैनिंग दूर होगी। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आएगा।