मेकअप तो सभी लड़कियां करती हैं, लेकिन अच्छा मेकअप करना हर किसी के बस की बात नहीं है। बहुत सारी लड़कियां बिना प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जानें इसका प्रयोग करती हैं। अगर मेकअप का ठीक तरह से न इस्तेमाल किया जाए तो इससे आपके चेहरे पर साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं।
आपने आजकल मेकअप के लिए अंडाकार या ओवल आकार का स्पंज (मेकअप ब्लेंडर) का इस्तेमाल करते हुए बहुत सारे लोगों को देखा होगा। ज्यादातर मेकअप ट्यूटोरियल में भी मेकअप के लिए इसका इस्तेमाल करते दिखाया जाता है। बहुत सारी लड़कियां वीडियो में देखकर इसे खरीद तो लाती हैं, लेकिन वह यह नहीं जानती कि अच्छे परिणामों के लिए इसे कैसे इस्तेमाल किया जाए। आइए जानते हैं मेकअप ब्लेंडर से मेकअप करने का सही तरीका...
2 of 8
beauty blender
- फोटो : instagram
मेकअप ब्लेंडर आम मेकअप एप्लिकेटर के जैसा ही है। आपने कई बार गौर किया होगा कि जब आप ब्रश से मेकअप करती हैं तो वो अलग ही नजर आता है, लेकिन अगर आप ब्लेंडर से मेकअप करेंगी तो आपका मेकअप बिल्कुल नैचुरल दिखता है।
3 of 8
beauty blender
- फोटो : facebook
कई बार मेकअप आपकी स्किन पर अच्छी तरह ब्लेंड नहीं होता तो जिस वजह से आपकी स्किन थोड़ी देर बाद ऐसे लगने लगती है जैसे आपने बहुत सारा मेकअप थोप लिया हो, लेकिन ब्यूटी ब्लेंडर का ठीक से इस्तेमाल करने पर ऐसा नहीं होगा। ये आपको इतना नैचुरल लुक देगा कि कोई जान भी नहीं पाएगा कि आपने मेकअप किया है।
4 of 8
beauty blender
- फोटो : instagram
ब्यूटी ब्लेंडर फाउंडेशन, कंसीलर, हाईलाइटर और ब्लश को अप्लाई करने के काम आता है। आप चाहे तो इसके पतले हिस्से से आईशैडो भी अप्लाई कर सकती हैं। आप किसी मेकअप प्रोफेशनल से मेकअप कराने जाएंगी तो वो भी ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करेंगे। अब जानते हैं ब्यूटी ब्लेंडर को इस्तेमाल करने का सही तरीका...
5 of 8
beauty blender
- फोटो : instagram
-सबसे पहले ब्यूटी ब्लेंडर को अच्छी तरह से साफ करें। अब इस पर थोड़ा सा गर्म पानी डालें और जितना हो सके पानी को सूखने दें। ये जितना पानी सोखता है आपको उतना ही अच्छा रिजल्ट मिलेगा। अगर आप कहीं बाहर है जहां आपको गर्म पानी नहीं मिलेगा तो आप नॉर्मल पानी से इसे गीला कर सकते हैं।
-पानी में भिगोने के बाद स्पंज को झटकें जिससे ये हल्का गीला रहे। कुछ देर पानी सोखने से आप जो फाउंडेशन को स्पंज पर लेंगी तो वो ऊपर बैठ जाएगा। इससे आप जब फाउंडेशन स्किन पर लगाएंगी तो वो पूरे में एक टोन दिखाई देगा।