त्वचा की देखभाल में कई बार हम ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण स्किन खराब हो जाती है। जरूरी है कि हर किसी को पता हो कि इन आदतों को तुरंत छोड़ देने की जरूरत है। क्योंकि कई बार लोगों को पता ही नहीं होता कि चेहरे पर होने वाले रूखेपन से लेकर एक्ने और मुंहासों के कारण क्या है। बहुत सारे ट्रीटमेंट के बाद भी अगर इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है तो एक बार अपने ब्यूटी रूटीन को बदलें। तो चलिए जानें वो कौन सी आदतें हैं जिन्हें फौरन छोड़ देने की जरूरत होती है।
इन आदतों से कर लें तौबा, स्किन हो सकती है खराब
जिन लोगों की स्किन ड्राई होती है वो तो त्वचा को नियमित रूप से मॉइश्चराजर करते हैं लेकिन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनकी स्किन ऑइली होती है वो सोचते हैं कि उन्हें मॉइश्चराइजर की जरूरत नहीं है। लेकिन ये गलत है। त्वचा को अच्छे फेसवॉश से साफ करने के बाद मॉइश्चराइज करना बहुत जरूरी है। क्योंकि ऐसा न करने पर त्वचा में ड्राइनेस हो सकती है।
अक्सर महिलाओं की आदत होती है कि वो रात को सोने से पहले चेहरा साफ नहीं करती हैं। उन्हें लगता है कि जब मेकअप नहीं किया तो चेहरा धोने की क्या जरूरत है। जबकि मेकअप करें या नहीं रात को सोने से पहले चेहरा धोने की आदत सबसे अच्छी होती है।
जहां कुछ महिलाएं बिना मेकअप के चेहरा नहीं धोती हैं वहीं कुछ महिलाएं तो पूरा मेकअप लगा होने के बाद भी उसे साफ करना भूल जाती है। जिसकी वजह से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे की समस्या हो जाती है।
बहुत सारी महिलाएं हल्के से बाल उगते ही उन्हें साफ करवाने पार्लर पहुंच जाती हैं। जो कि गलत है। वैक्सिंग के कम से कम तीन से चार हफ्ते बाद ही उन्हें दोबारा से वैक्सिंग करवाएं। ऐसा न करने पर स्किन में ढीलापन आने लगता है और रूखापन हो जाता है।