बहुत सारी लड़कियां अपने चेहरे पर दाग-धब्बों को लेकर काफी परेशान होती हैं। ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि ये दाग-धब्बे उनकी सुंदरता को बिगाड़ने के साथ ही आत्मविश्वास कमजोर करने का काम करते हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए वे काफी महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का सहारा भी लेती हैं, लेकिन आप चाहें तो घर में इनसे निजात पाने का इंतजाम कर सकते हैं। दमकती स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि शरीर के अंदर की गंदगी साफ हो। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पीने के पानी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीएं जिससे आपका शरीर डिटॉक्स हो सके।
पीने के पानी में मिलाएंगे ये चीज, चेहरे पर दाग-धब्बों का नहीं रहेगा नामोनिशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दालचीनी
पीने के पानी को उबालते वक्त उसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर और सेब के कुछ टुकड़े डालें। इस पानी को छान कर पी लें। यह पीने में भी जायकेदार लगेगा। इससे आपके शारीर का रक्त संचरण बेहतर होगा, जो आपके चेहरे पर निखार लाएगा।
शहद
शहद बैक्टीरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके साथ ही रोजाना इसे पीने से चेहरा से स्पॉट भी गायब होते हैं।
पुदीना
पुदीने को पानी में शामिल करके पीने से पेट साफ रहता है और इसका असर चेहरे पर भी साफ दिखाई देता है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है जिसे आपको एक दमकती त्वचा मिलती है।
नींबू, एप्पल सिडार विनेगर
पीने के पानी में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर पीने के भी कई फायदे होते हैं। इससे ना केवल आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त होगी, बल्कि शरीर की गंदगी भी पसीने के साथ निकल जाएगी। नींबू की जगह आप एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल सिडार विनेगर मिलाकर भी पी सकती हैं।