ड्रेस की मैचिंग या मेकअप के शेड का नेल कलर ढूंढ़ पाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। ये बात भी सच है कि आप हर रंग की नेलपॉलिश तो खरीद नहीं सकती हैं। लेकिन आज एक आसान तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसमें आप आइशैडो का इस्तेमाल करके घर पर नेलपॉलिश बनाकर नाखूनों को सजा सकती हैं, तो ये डीआईवाई जरूर आजमाएं। इसे आप अपने कम इस्तेमाल होने वाले आइशैडो की मदद से मनचाहा नेलपेंट बना सकती हैं।
{"_id":"5ddf546f8ebc3e55037dec17","slug":"best-diy-to-make-nailpolish-with-eye-shadow-at-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब 'आईशैडो' की मदद से घर पर बनाएं मनचाहे रंग की नेल पॉलिश, जानें बनाने का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
अब 'आईशैडो' की मदद से घर पर बनाएं मनचाहे रंग की नेल पॉलिश, जानें बनाने का तरीका
Sat, 30 Nov 2019 10:34 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : pixabay
नेलपॉलिश बनाने के लिए क्या चाहिए
- ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश
- 4 ग्राम आइशैडो
- चिकना पेपर
- टूथपिक
- फोटो : instagram
यूं बनाएं नेलपॉलिश
- ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की बोतल से एक चौथाई नेल पॉलिश फेंक दें।
- आइशैडो को स्पैचुला की मदद से अच्छी तरह बारीक पीस लें।
- पेपर से कोन जैसी कीप का आकार बनाएं।
- ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश की बोतल पर इस पेपर कोन को रखें और उसमें पीसा हुआ आइशैडो बोतल में डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : pixabay
- टूथपिक की मदद से कोन पर चिपके आइशैडो को बोतल में गिराएं।
- बोतल को बंद करके तब तक मिलाएं, जब तक ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश में शैडो घुल न जाए।
- आप इस तरीके से अपनी पसंद का कोई भी नेलकलर बना सकती हैं।