Fenugreek Seeds For Hair: शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे लंबे, घने और काले बाल पसंद न हों। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे बाल हर तरह के कपड़ों के साथ जचते हैं। अगर आपके बाल लंबे होंगे तो आप तरह-तरह के हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। यही वजह है कि लड़कियां लंबे बाल रखना चाहती हैं, लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल में लंबे बाल रखना आसान नहीं है।
Fenugreek Seeds For Hair: बालों के लिए वरदान है मेथी दाना, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत, काले और घने बनें तो इसके लिए मेथी दाना का इस्तेमाल आप हेयर केयर में कर सकते हैं।
मिलेंगे ये फायदे
मेथी दाना इस्तेमाल करने से आपके बालों को कई तरह के फायदे मिलने वाले हैं। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को अंदर तक से मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की परेशानी भी खत्म होती है।
आप मेथी दाने का पेस्ट बनाकर इसे बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेथी को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें। तकरीबन आधे घंटे तक इसे पानी में भिगो कर रखें और फिर इसका पेस्ट बना दें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं और तकरीबन 30 मिनट के बाद बालों को सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे।
मेथी दाना और नारियल का तेल
ये बालों में मेथी दाना इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले नारियल का तेल लेकर उसमें मेथी के दाने डालें। इसे अच्छी तरह से गर्म करें और फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इस तेल से सिर पर मालिश करें। अब इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक घंटे के बाद बालों को धो लें। कुछ दिन बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।
दही और मेथी दाना
ये दोनों ही चीजें बालों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले मेथी को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट बना सें। इसके बाद सुबह दो चम्मच दही में दो चम्मच मेथी का पेस्ट मिलाएं और इसे अच्छी तरह से सिर पर लगाएं। इस पेस्ट को तकरीबन एक घंटे के लिए आपको बालों में लगाकर रखना है और फिर बाल धो लेने हैं।
डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।