फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fenugreek Seeds For Hair: बालों के लिए वरदान है मेथी दाना, जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका

Thu, 13 Jun 2024 12:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Jun 2024 12:10 PM IST
सार

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत, काले और घने बनें तो इसके लिए मेथी दाना का इस्तेमाल आप हेयर केयर में कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Fenugreek Seeds For Hair balon me methi dana kaise use karein
मेथी दाना - फोटो : Freepik

Fenugreek Seeds For Hair: शायद ही कोई ऐसी लड़की होगी, जिसे लंबे, घने और काले बाल पसंद न हों। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे बाल हर तरह के कपड़ों के साथ जचते हैं। अगर आपके बाल लंबे होंगे तो आप तरह-तरह के हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। यही वजह है कि लड़कियां लंबे बाल रखना चाहती हैं, लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल में लंबे बाल रखना आसान नहीं है।



दरअसल, आज के समय में लड़कियां अपने खाने-पीने का भी सही से ध्यान नहीं रखतीं, और वो अपने बालों का ध्यान रखने के लिए तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं, जिनमें केमिकल होता है। कई बार ये प्रोडक्ट बालों काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में आज के लेख में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बालों को मजबूत, घना और काला बनाने में मददगार रहती है।

हम बात कर रहे हैं मेथी दाने की, जिसके इस्तेमाल से आप अपने बालों की सुंदरता बरकरार रख सकते हैं। इस लेख में हम आपको बालों पर मेथी दाना इस्तेमाल करने का सही तरीका भी बताएंगे। 

Fenugreek Seeds For Hair balon me methi dana kaise use karein
मेथी दाना - फोटो : Freepik


मिलेंगे ये फायदे

मेथी दाना इस्तेमाल करने से आपके बालों को कई तरह के फायदे मिलने वाले हैं। इसमें प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो बालों को अंदर तक से मजबूत बनाता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो बालों को चमकदार बनाने में सहायक होते हैं। इसके इस्तेमाल से बालों में डैंड्रफ की परेशानी भी खत्म होती है।

Fenugreek Seeds For Hair balon me methi dana kaise use karein
मेथी दाना बालों में कैसे इस्तेमाल करें - फोटो : iStock
मेथी दाने का पेस्ट

आप मेथी दाने का पेस्ट बनाकर इसे बालों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मेथी को थोड़ी देर के लिए पानी में भिगो दें। तकरीबन आधे घंटे तक इसे पानी में भिगो कर रखें और फिर इसका पेस्ट बना दें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर आखिरी छोर तक लगाएं और तकरीबन 30 मिनट के बाद बालों को सादा पानी से धो लें। इससे आपके बाल मजबूत बनेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fenugreek Seeds For Hair balon me methi dana kaise use karein
मेथी दाना बालों में कैसे इस्तेमाल करें - फोटो : iStock


मेथी दाना और नारियल का तेल

ये बालों में मेथी दाना इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका है। इसके लिए सबसे पहले नारियल का तेल लेकर उसमें मेथी के दाने डालें। इसे अच्छी तरह से गर्म करें और फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इस तेल से सिर पर मालिश करें। अब इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक घंटे के बाद बालों को धो लें। कुछ दिन बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
Fenugreek Seeds For Hair balon me methi dana kaise use karein
मेथी दाना बालों में कैसे इस्तेमाल करें - फोटो : iStock


दही और मेथी दाना

ये दोनों ही चीजें बालों को मजबूत बनाने में सहायक हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले मेथी को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसका पेस्ट बना सें। इसके बाद सुबह दो चम्मच दही में दो चम्मच मेथी का पेस्ट मिलाएं और इसे अच्छी तरह से सिर पर लगाएं। इस पेस्ट को तकरीबन एक घंटे के लिए आपको बालों में लगाकर रखना है और फिर बाल धो लेने हैं। 


डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed