ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का कायल केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया हैं, बल्कि ये कहा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अनाधिकारिक रूप से खूबसूरती के मामले में भारत की एम्बेस्डर हैं। कभी-कभी तो आश्चर्य होता है ये सोचकर कि वो अपनी खूबसूरती को कैसे बरकरार रखती हैं। अगर आपके दिमाग में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है तो आज हम लेकर आए हैं ऐश्वर्या राय के ब्यूटी टिप्स जिसे आजमाकर आप भी अपनी त्वचा को निखार सकती हैं।
खूबसूरती बरकरार रखने के लिए इन तरीकों की मदद लेती है ऐश्वर्या राय बच्चन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही पढ़ा आपने, उबटन। ऐश्वर्या अपनी त्वचा को खूबसूरत और निखरा हुआ रखने के लिए प्राकृतिक चीजों को मिलाकर बनाए गए उबटन का इस्तेमाल करती हैं। इस उबटन में बेसन, दूध और हल्दी का प्रयोग किया जाता है। इसके साथ ही ऐश्वर्या बताती हैं कि त्वचा को माइश्चराइज रखने के लिए वो दही और खीरे के फेस मास्क का भी प्रयोग करती हैं।
बाहरी खूबसूरती तभी नजर आती है जब शरीर अंदर से साफ हो। इसके लिए ऐश्वर्या खूब सारा पानी पीती हैं। ऐश्वर्या अपनी जवां त्वचा के लिए पानी को जिम्मेदार मानती हैं। वो कहती हैं कि खुद को अंदर से हाइड्रेट रखने से शरीर की सारी गंदगी बाहर निकल जाती है।
ऐश्वर्या अपनी ब्यूटी का राज बताते हुए कहती हैं कि हम जैसा खाते हैं उसका असर शरीर पर साफतौर पर पड़ता है। अपने आपको फिट और जवां रखने के लिए वो उबले हुए खाने को प्राथमिकता देती हैं। तेल-मसाले वाले खाने से ऐश्वर्या हमेशा ही परहेज करती हैं।
ऐश्वर्या राय जिम को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देती हैं। और बॉलीवुड हीरोइनों की तरह आप उन्हें जिम के बाहर नहीं देखेंगे। वो खुद को फिट रखने के लिए वॉक और पॉवर योग पर भरोसा करती हैं। वैसे भी थोड़ी एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट से कोई भी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकता है।