फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर लड़की को जरूर मालूम होनी चाहिए ये ब्यूटी टिप्स, कई टेंशन का हो जाएगा समाधान

Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 30 Jul 2019 09:03 AM IST
विज्ञापन
Every Girl Must Know About These Home Remedies For Beautiful Skin
beauty

खूबसूरत स्किन और बालों की चाह हर लड़की रखती है। इसके लिए वे तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं, लेकिन इनका असर कुछ समय के लिए ही होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपकी त्वचा से लेकर बालों के लिए वरदान से कम नहीं।

Every Girl Must Know About These Home Remedies For Beautiful Skin
hair

केले का बनाए कंडीशनर
केला स्वास्थ्य के साथ-साथ बालों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। केले का कंडीशनर बालों के लिए बहुत अच्छा रहता है। सबसे पहले एक केले को अच्छे से मैश करे लें। अब इसमें एक चम्मच शहद 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल डालें। फिर इसको बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। उसके बाद बालों को शैंपू से धोएं। 

Every Girl Must Know About These Home Remedies For Beautiful Skin
pineapple - फोटो : pixabay

अनानास
अनानास शरीर को कई रूपों में फायदा देती है। यह विटामिन सी का अच्छा श्रोत है। साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेट तत्व मौजूद होते हैं । यह थायराइड की समस्या में राहत देता है । मुहासों से छुटकारा पाने के लिये इसके रस को फेस पैक में मिलाकर चेहरे पर लगाये। मुहासों से छुटकारा मिलेगा । साथ ही इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसे लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Every Girl Must Know About These Home Remedies For Beautiful Skin
olive oil

जैतून के तेल
हथेली पर जैतून के तेल की कुछ बूंदे लेकर चेहरे पर हल्के हाथों से मलते हुए लगाएं। थोड़ी देर बाद तौलिये को हल्के गर्म पानी से गीला करके अपना चेहरा पोंछ लें। रोज रात ऐसा करने से चेहरे का निखार बढ़ता है।

विज्ञापन
Every Girl Must Know About These Home Remedies For Beautiful Skin
aloevera
एलोवेरा
एलोवेरा में मौजूद जेल बेहद गुणकारी होता है। इसे कई लोग चेहरे पर लगाते हैं। वहीं कुछ खाने में भी इस्तेमाल करते हैं। यदि आप इसे चेहरे पर लगाते हैं तो यह त्वचा को जरूरी नमी देकर उसकी प्राकृतिक चमक को बरकरार रखने में मदद करता है। साथ ही दाग-धब्बों को भी कम करता है। एलोवेरा जेल में, हल्दी, शहद और दूध को मिलाकर चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से चेहरे की रंगत बढ़ती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed