फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Lipstick Day: लिपस्टिक लगाते वक्त हर लड़की करती है ये गलतियां, जानें क्या है सही तरीका

Mon, 29 Jul 2019 01:10 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Mon, 29 Jul 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
national lipstick day: Right way to apply lipstick
lipstick

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लड़कियां तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं, लेकिन एक लिपस्टिक ही उनके पूरे लुक को बदलने के लिए काफी है। अमूमन सभी लड़कियां के बैग में आपको लिपस्टिक आराम से मिल जाएगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादातर लड़कियां इसे लगाते समय बहुत सारी गलतियां करती हैं। आइए जानते हैं लिपस्टिक लगाने का सही तरीका...

national lipstick day: Right way to apply lipstick
lipstick

लिपस्टिक लगाने से पहले इस बात का ख्याल जरूर रखना चाहिए कि आपके होंठ रूखे या फटे तो नहीं हैं। अगर इनमें दरार है तो लिपस्टिक लगाना एवॉइड करना चाहिए, क्योंकि ऐसे में लिपस्टिक लगाकर आप अपनी खूबसूरती बिगाड़ लेंगी। अगर आप किसी फंक्शन में जा रही हैं और आपके लिप्स फटे हैं तो ऐसे में आप पहले बाम या ग्लिसरीन लगाएं और उसके बाद लिपस्टिक लगाएं।

national lipstick day: Right way to apply lipstick
lipstick

लड़कियां अपने स्किन टोन के अनुसार लिपकलर चुनती हैं, लेकिन इसके साथ ही उन्हें लिप शेप का भी ख्याल रकना चाहिए। अगर आप डार्क कलर की लिपस्टिक लगाती हैं, तो इसमें आपके होठ काफी पतले नजर आते हैं। पतले होठ वाली लड़कियों को लाइट शेड्स लगानी चाहिए। इसके अलावा हमेशा होठों के सेंटर में लिपस्टिक लगाएं और फिर बाकी लिप्स पर सम्ज कर लें। ऐसा करने से आपके लिप्स की शेप अच्छी बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
national lipstick day: Right way to apply lipstick
lipstick

बहुत सारी लड़कियों को ये ही मालूम नहीं होता है कि वे लिपस्टिक को कहां से लगाना शुरू करें, जिस वजह से भले ही आप कितनी महंगी लिपस्टिक क्यों न ले लें आपके लिप्स की शेप बिगड़ ही जाती है। लिपस्टिक को हमेशा होठों के बीच से लगाना शुरू करना चाहिए। इसके बाद पूरे होठों पर लगाना चाहिए। 

विज्ञापन
national lipstick day: Right way to apply lipstick
lipstick

अक्सर जब आप किसी पार्टी में जाती हैं तो वहां चाय-पानी पीते वक्त आपके ग्लास और कप पर लिपस्टिक छप जाती है। इस वजब से कई बार आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा होगा। इससे बचने के लिए लिपस्टिक लगाने के बाद हमेशा एक टिश्यू पेपर को अपने होठों के बीच में रखकर दबाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed