चेहरे पर ग्लो लाने के लिए अक्सर महिलाएं फेशियल करवाती है। फेशियल से त्वचा ना केवल साफ हो जाती है। बल्कि इसे मॉइश्चर भी मिलता है। साथ ही त्वचा रिलैक्स हो जाती है। फेशियल करवाने के दो से तीन दिन के बाद ही चेहरे पर ग्लो नजर आता है। इसलिए फेशिय़ल के बाद भी चेहरे की खास देखभाल की सलाह दी जाती है। फेशियल के बाद अगर सही तरीके से स्किन की केयर ना की जाए तो चेहरे पर वो मनचाहा ग्लो देखने को नहीं मिलता। वहीं कई बार स्किन की केयर करने के बाद भी चेहरे पर ग्लो नहीं दिखता। अगर आपके साथ ही ऐसा होता है तो जरूर आप भी इन गलतियों को दोहराती होंगी। तो चलिए जानें वो कौन सी गलतियां है जिन्हें फेशियल करवाने के बाद नहीं करना चाहिए।
Skin Care Tips: फेशियल के बाद भी चेहरे पर नहीं आता ग्लो, कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 25 Apr 2022 04:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन