{"_id":"68d10c7e1dd0ee64950a6694","slug":"does-rubbing-nails-increase-hair-growth-know-the-details-nakhun-ragadne-se-kya-hota-hai-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: क्या नाखून आपस में रगड़ने से बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है ? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: क्या नाखून आपस में रगड़ने से बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है ? जानें इस बात में है कितनी सच्चाई
Mon, 22 Sep 2025 04:34 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 22 Sep 2025 04:34 PM IST
सार
Does Rubbing Nails Grow Hair: अक्सर आपने लोगों को देखा होगा कि वो अपने दोनों हाथ के नाखूनों को रगड़ते रहते हैं। उनका मानना होता है कि इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। आइए आपको इसकी सच्चाई बताते हैं।
विज्ञापन
क्या नाखून घिसने से बालों की ग्रोथ बढ़ जाती है ?
- फोटो : instagram
Please wait...
Does Rubbing Nails Grow Hair: भारत में स्वास्थ्य और सौंदर्य से जुड़ी कई पारंपरिक मान्यताएं सदियों से चली आ रही हैं। इन्हीं में से एक है रोजाना अपने नाखून रगड़ने से बालों की ग्रोथ बढ़ने की धारणा। माना जाता है कि अगर आप रोज कुछ मिनट अपने नाखूनों को आपस में रगड़ें, तो इससे सिर की त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बाल झड़ना कम हो जाता है। इस प्रक्रिया को "बालायाम" कहा जाता है, जो योग के कुछ प्राकृतिक उपचारों में गिना जाता है।
क्या है सच्चाई ?
- फोटो : Adobe stock
क्या है सच्चाई ?
बालायाम करने से हमारे हाथों की नसों पर दबाव पड़ता है, जिससे सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे कुछ लोगों को बालों की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, कोई ठोस वैज्ञानिक शोध अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं करता कि केवल नाखून रगड़ने से बाल उग आते हैं या गंजापन रुक जाता है।

- फोटो : freepik
इससे सिर्फ कुछ ही लोगों को फायदा मिल सकता है जो कि निम्न हैं.....
- शुरुआती हेयर लॉस वाले लोग
- स्ट्रेस-रिलेटेड बाल झड़ने वाले
- जिनका ब्लड सर्कुलेशन कमजोर है
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है सच्चाई ?
- फोटो : adobe stock
ऐसे में अगर आपके बाल झड़ रहे हैं या बालों की ग्रोथ रुकी हुई है तो सिर्फ इसके भरोसे नहीं रहें। बल्कि कुछ और उपाय भी ट्राई करें। यहां इस लेख में हम आपको कुछ घरेलू उपाय भी बताने जा रहे हैं, जिनको आजमाने के बाद आपके बाल भी झड़ने से रुक जाएंगे। इनके इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
पहला नुस्खा
- फोटो : Adobe stock
पहला नुस्खा
अगर आपके बाल झड़ रहे हैं और बालों की ग्रोथ रुकी हुई है तो प्याज का रस इस्तेमाल करें। इसके लिए प्याज के रस को कद्दूकस करके उसे सूती कपड़े में डालकर निचोड़ लें। इससे प्याज का पूरा रस निकल आएगा। अब इसे रुई की मदद से स्कैल्प पर अप्लाई करें। आधा घंटा इसे ऐसे ही रहने दें और फिर बालों को धो लें।